{"_id":"5a9d7d1e4f1c1b512f8b5806","slug":"152027085414-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैजनाथ धाम के आसपास की मीट की दुकानें बंद करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैजनाथ धाम के आसपास की मीट की दुकानें बंद करो
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। एबीवीपी, बजरंग दल और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बैजनाथ धाम के आसपास मीट की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि प्रशासन ने तीन दिन के भीतर मीट की दुकानों को बैजनाथ धाम के आसपास से नहीं हटाया तो वह दुकानों को खुद हटाने को मजबूर होंगे।
एबीवीपी, बजरंग दल और भाजयूमो कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम सुंदर सिंह को बैजनाथ धाम के आसपास से मीट की दुकानों को हटाने की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उक्त दुकानों को हटाने के लिए प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में किशन बोरा, दीपक खुल्बे, डीके जोशी, अभय नेगी, बहादुर कोरंगा आदि शामिल रहे। एसडीएम ने बताया कि बैजनाथ धाम के आासपास की दुकानों को बंद कराने के निर्देश तहसीलदार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को दे दिए गए हैं।