फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   छात्रसंघ अभिनंदन समारोह सात, आठ मार्च को

छात्रसंघ अभिनंदन समारोह सात, आठ मार्च को

Mon, 05 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ अभिनंदन समारोह सात, आठ मार्च को
रामनगर (नैनीताल)। पीएनजी राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ अभिनंदन समारोह को लेकर पदाधिकारियों में ही मतभेद सामने आ गए हैं। छात्रसंघ सचिव कमल फुलारा और उपाध्यक्ष करन सिंह ने कार्यक्रम के विरोध का ऐलान किया है। उनका कहना है कि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा। नगर पालिका परिसर के रेस्टोरेंट में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह महाविद्यालय में अर्द्धनग्न होकर महाविद्यालय परिसर में विरोध करेंगे क्योंकि अन्य पदाधिकारियों ने मंत्रियों से मिलने के लिए छात्रसंघ कोष से 35 हजार रुपये निकाले हैं जोकि पूरी तरह गलत है। उन्होंने इस राशि को छात्र हित में खर्च करने की अपील की। उन्होंने पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक समेत कई प्राचार्यों को भी निलंबित करने का विरोध किया है। इस दौरान कैलाश बिष्ट, कपिल कश्मीरा, सौरभ मनराल, राहुल नेगी, विनोद जोशी, आर्यन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि सात मार्च को छात्र-छात्राओं की गायन, नृत्य, मॉडलिंग की प्रस्तुति होगी। इसके मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि विधायक दीवान सिंह बिष्ट रहेंगे। आठ मार्च को सुप्रसिद्ध उत्तराखंडी लोकगायक किशन महिपाल, खुशी जोशी, हरिमन उर्फ हरदा, नीतू भारद्वाज की प्रस्तुति होगी। इसमें मुख्य अतिथि पेयजल मंत्री प्रकाश पंत रहेंगे।
विज्ञापन


सचिव और उपाध्यक्ष ने समारोह के विरोध का ऐलान किया
कहा, उच्च शिक्षा मंत्री को दिखाएंगे काले झंडे, सात-आठ को है कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed