फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गरुड़ तहसील को तो लावारिस ही छोड़ दिया

गरुड़ तहसील को तो लावारिस ही छोड़ दिया

Sat, 24 Feb 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ तहसील को तो लावारिस ही छोड़ दिया
गरुड़ (बागेश्वर)। शासन प्रशासन ने गरुड़ तहसील को लावारिस हालत में ही छोड़ दिया है। गरुड़ तहसील एक साल से बगैर स्थायी तहसीलदार, नायब तहसीलदार और कानूनगो के ही चल रही है। डीएम ने बागेश्वर के नायब तहसीलदार को गरुड़ सहित चार तहसीलों के प्रभारी तहसीलदार का कार्य भार सौंपा है।
विज्ञापन


गरुड़ तहसील के पूर्व तहसीलदार खीम सिंह बिष्ट के करीब दो साल पहले हुए स्थानांतरण के बाद से यहां स्थायी तहसीलदार की तैनाती नहीं हो सकी है। डीएम ने बागेश्वर के नायब तहसीलदार दयाल चंद्र टम्टा को गरुड़ के प्रभारी तहसीलदार का पदभार तो सौंपा है, लेकिन उनके पास बागेश्वर, काफलीगैर, और दुग नाकुरी तहसील के तहसीलदार का अतिरिक्त कार्यभार भी है।
विज्ञापन


प्रभारी तहसीलदार टम्टा के पास चार तहसीलों का कार्यभार होने के कारण वह सभी तहसीलों को समय नहीं दे पा रहे हैं। इससे लोगों और विभागीय कर्मचारियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नायब तहसीलदार का पद भी एक साल से रिक्त है, जबकि कानूनगो का पद तीन साल से रिक्त है। नायब तहसीलदार और कानूनगो के पद भी अस्थायी व्यवस्था से चल रहे हैं। यह हाल तब है जबकि विकास खंड के अधिकांश गांव राजस्व पुलिस के अंतर्गत आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed