{"_id":"5a85c6ba4f1c1bf17b8b76d4","slug":"15187168092-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरुड़ के संविदा बिजली कर्मी आज से फिर हड़ताल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरुड़ के संविदा बिजली कर्मी आज से फिर हड़ताल में
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बिजली संविदा कर्मचारी संगठन ने एक बैठक कर विभाग के ठेकेदार पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए सोलह फरवरी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। सब स्टेशन डंगोली में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों को पांच माह से मानेदय का भुगतान नहीं किया गया है।
इससे उनके सामने रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं। कहा कि मानदेय का भुगतान करने के संबंध में उन्होंने एक माह पूर्व हड़ताल की थी, जिसपर ठेकेदार ने उन्हें मानदेय का भुगतान शीघ्र करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक भुगतान नहीं किया गया। नारायण सिंह परिहार की अध्यक्षता में हुई बैठक में अनिल पंत, किसन सिंह गढ़िया, तारा दत्त शर्मा, कैलाश लाल साह आदि मौजूद थे।