{"_id":"5a737bca4f1c1b91268b7b41","slug":"151751797720-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक संघर्ष समिति ने विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक संघर्ष समिति ने विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन किया
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ऊर्जा निगम चिल्किया से बैलपड़ाव तक नई 33 केवी विद्युत लाइन बिछा रहा है। गूलरघट्टी के लोगों ने मोहल्ले में इस लाइन को भूमिगत करने की मांग की है। इसके लिए नागरिक संघर्ष समिति ने बृहस्पतिवार को निगम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
समिति से जुड़े गूलरघट्टी के मोहल्लेवासियों ने बृहस्पतिवार को हाथों में तख्तियां लेकर विद्युत कार्यालय तक जुलूस निकाला। बताया कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने ट्रक यूनियन से कोसी नदी के किनारे तक आबादी वाले क्षेत्र में 33 केवी हाइटेंशन लाइन को भूमिगत करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन अब निगम के ठेकेदार ने शहद फैक्ट्री के पास जबरन विद्युत पोल लगा दिया। बताया कि चिल्किया से बैलपड़ाव तक की दूरी 22.5 किमी बताई जा रही है, जबकि वास्तविक दूरी 17 किमी है। समिति ने विद्युत लाइन को भूमिगत करने, भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी। निगम के अधिशासी अभियंता कन्हैया मिश्रा ने समिति को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जा रहा है। विभाग स्तर पर जो भी निर्देश मिलेंगे, उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सभासद नाजरा बेगम, मुनीष कुमार, मो. ताहिर, इदरीश हुसैन, ललिता रावत, सरस्वती जोशी, ललित उप्रेती, किशन शर्मा, बालकिशन चौधरी, असलम सिद्दीकी आदि थे।
33 केवी की खुली विद्युत लाइन का विरोध
नागरिक संघर्ष समिति ने विरोध किया