फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पालिका की हंगामेदार बैठक में 25 प्रस्तावों पर बहस, अधिकांश पास

पालिका की हंगामेदार बैठक में 25 प्रस्तावों पर बहस, अधिकांश पास

Fri, 02 Feb 2018 02:17 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
पालिका की हंगामेदार बैठक में 25 प्रस्तावों पर बहस, अधिकांश पास
नैनीताल में पालिका बोर्ड बैठक के दौरान प्रस्तावों का विरोध जताता सभासद जितेंद्र बिष्ट। - फोटो : Amar ujala
नैनीताल। नगर पालिका बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को हंगामेदार रही। चार घंटे तक चली मैराथन बैठक में 32 से ज्यादा प्रस्तावों पर बहस हुई और अधिकांश पास हो गए। शहर में स्वकर निर्धारण योजना लागू करने, सीसी रोड की जगह खड़ंजा व टाइल्स निर्माण कराना, एक फर्म को एक ही वाहन पास देने और दाखिल खारिज पर पालिका की ओर से एक प्रतिशत टैक्स लेने संबंधी प्रस्ताव विशेष रहे।
विज्ञापन

पालिका बोर्ड की बैठक सुबह लगभग 11 बजे शुरू हुई और एक के बाद एक प्रस्ताव आने शुरू हो गए। पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण ने कहा कि कचरा निस्तारण के लिए डीपी तैयार की जाए ताकि कचरा निस्तारण की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। शहर में स्वकर प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव सर्वसहमति से पास कर दिया गया। इसी तरह से शहर में सदन ने फैसला लिया कि फर्मों को वाहन पास तो जारी किया जाएगा, लेकिन एक फर्म को एक ही पास दिया जाएगा। पालिका अपनी सेल खत्म करके एनजीओ को काम देगा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीसी रोड डालने पर प्रतिबंध होने के कारण सदन ने फैसला लिया कि ऐसे क्षेत्रों में खड़ंजा और टाइल्स से सड़कों का निर्माण किया जाए। पालिका इलेक्ट्रानिक तराजू खरीदेगी, जिसकी देखरेख पालिका चौकीदार की होगी। आउट सोर्सिंग व संविदा कर्मचारियों का मानदेय 235 से 285 करने पर सहमति बनी। पर्यावरण मित्र व्हाट्सअप पर फोटो लेकर स्वच्छता ऐप पर भेजेंगे और सफाई होने पर भी जानकारी देंगे। खुले में शौच करने वालों पर जुर्माना ढाई सौ से बढ़ाने पर चर्चा हुई और बाद में प्रस्ताव पास हो गया। इसी तरह व्यायामशाला का टेंडर निकालने, जमीन की रजिस्ट्री कराने वालों पर एक प्रतिशत टैक्स लगाने, तिरंगा झंडा सिनेमा के पास लगाने का प्रस्ताव पास हो गया। पालिका की दुकानों का टैक्स 25 प्रतिशत बढ़ाने पर चर्चा हुई, लेकिन सभासदों के विरोध के चलते प्रस्ताव को स्थगित कर दिया गया। कुछ कर्मचारियों के काम के बदले अतिरिक्त पैसा देने का प्रस्ताव सदन में आया, जिस पर काफी देर तक बहस होने के बाद प्रस्ताव स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


पालिका की हंगामेदार बैठक में 32 प्रस्तावों पर बहस, अधिकांश पास
चार घंटे तक चली पालिका की मैराथन बैठक
एक फर्म को मिलेगा सिर्फ एक ही वाहन पास
दाखिल खारिज पर पालिका लेगी एक प्रतिशत टैक्स

इन प्रस्तावों पर हंगामा
कर्मचारियों को अतिरिक्त पैसा देने, झंडा लगाने, इलेक्ट्रॉनिक कांटा लगवाने समेत कई प्रस्तावों को लेकर पालिका में हंगामा हुआ। हालांकि अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 प्रतिशत कमाई जा रही कर्मचारियों के वेतन में
पालिका में पिछले दिनों कुछ कर्मचारियों ने अतिरिक्त काम किया था। इस कार्य के बदले उन्हें अतिरिक्त भुगतान करने का प्रस्ताव भी सदन में आया, लेकिन पास नहीं हो सका। पालिका ईओ ने बताया कि आय का 80 प्रतिशत कर्मचारियों पर खर्च हो रहा है। ऐसे में अगर कर्मचारियों को अतिरिक्त पैसा दिया गया तो अतिरिक्त काम करने का सभी कर्मचारी पैसा मांगेंगे, जो पालिका नहीं दे सकेगी।

पालिका को प्रदेश में मिली दूसरी रैंक
ईओ रोहिताश कुमार ने सदन को बताया कि नैनीताल नगर पालिका का प्रदेश में दूसरा और देश में 194 नंबर आया है। ऐसे में सदन के सदस्यों से कुर्सी थपथपाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed