{"_id":"5a6767184f1c1b77268b5ef1","slug":"15167262358-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने दिया आश्वासन तो स्थगित हो गया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने दिया आश्वासन तो स्थगित हो गया धरना
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। विधायक के लिखित आश्वासन के बाद नगर पंचायत बनाओ संघर्ष समिति का आंदोलन स्थगित हो गया। आंदोलन के 9वें दिन विधायक चंदन राम दास, भाजपा के जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट और भाजपा के मंडल स्तर के पदाधिकारी गांधी चबूतरे पर पहुंचे। समिति पदाधिकारियों की विधायक और भाजपा पदाधिकारियों से लंबी बातचीत हुई।
विधायक दास ने समिति को लिखित आश्वासन दिया कि दिसंबर 2018 तक गरुड़ नगर पंचायत अस्तित्व में आ जाएगी। समिति की नौ अन्य मांगों का निराकरण जिलास्तर के अधिकारियों के माध्यम से कराया जाएगा। समझौता वार्ता में समिति के अध्यक्ष कैलाश बोरा, संरक्षक डीके जोशी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, अखिल जोशी, नंदन सिंह सजवाण, पीसी तिवारी आदि मौजूद रहे।