{"_id":"5a664dbd4f1c1b6e268b5b9e","slug":"151665420710-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने रोका बिजली पोल लगाने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने रोका बिजली पोल लगाने का काम
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। बिना अनुमति तल्लीताल गांधी चौक के पास लगाए जा रहे बिजली पोल का कार्य नगर पालिका ने रुकवा दिया। पालिका पोल लगाने के बदले बिजली विभाग से शुल्क लेने पर विचार कर रहा है।
बिजली विभाग के कर्मचारी सोमवार सुबह तल्लीताल गांधी चौक के पास बिजली पोल लगा रहे थे। इसकी सूचना नगर पालिका अधिकारियों तक पहुंची। अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि बिजली विभाग ने पोल लगाने की न उन्हें सूचना दी और न ही अनुमति मांगी। वास्तविक स्थिति जांचने अधीक्षिका लता आर्या मौके पर पहुंची। जांच के बाद उन्होंने बिजली विभाग का काम रुकवा दिया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पोल लगाए जाने के बदले पालिका बिजली विभाग से शुल्क लेने पर विचार कर रही है। उधर काम रुकने के बाद बिजली विभाग के अधिकारी दोबारा काम शुरू कराने के लिए प्रयास करने लगी। सूत्रों ने बताया कि फिलहाल बिजली विभाग पालिका को शुल्क देने के पक्ष में नहीं है।