फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एनएच121 में अवैध रूप से लगे होर्डिग व पोस्टर को हटाया

एनएच121 में अवैध रूप से लगे होर्डिग व पोस्टर को हटाया

Mon, 22 Jan 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
एनएच121 में अवैध रूप से लगे होर्डिग व पोस्टर को हटाया
रामनगर/लालकुआं (नैनीताल)। डीएम के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन ने नेशनल हाइवे 121 पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग, पोस्टरों को हटाने का अभियान चलाया। लोगों को भविष्य में पोस्टर, होर्डिंग न लगाने की भी हिदायत दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ मनोज दास के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने रविवार को शिवलालपुर चुंगी नमक कारखाने से लखनपुर चुंगी तक विद्युत पोलों, सरकारी संपत्ति पर लगे पोस्टर, होर्डिंग हटाई। जब्त प्रचार सामग्री को नगर पालिका परिसर में रखा गया है। बताया कि अब यह अभियान गलियों में भी चलाया जाएगा। कहा कि प्रचार सामग्री लगाने के लिए पालिका के ठेकेदार से अनुमति लेनी होगी। रविवार को चलाए गए अभियान के तहत टीम ने 230 होर्डिंग, 100 पोस्टर हटाए। इस दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक राजकुमार भारती, पटवारी आरिफ हुसैन, सफाई नायक सुनील कुमार समेत पुलिस, पालिका कर्मी मौजूद रहे। वहीं नगर पंचायत लालकुआं ने भी अभियान चलाकर नगर में सरकारी इमारतों पर अवैध रूप लगे होर्डिंग, फ्लेक्सी बोर्ड हटाए। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी राजू नबियाल के नेतृत्व में रविवार सुबह अभियान चलाया। सरकारी संपत्ति पर लगी प्रचार सामग्री जब्त की। इसमें आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर भावी प्रत्याशियों के होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, फ्लेक्सी अधिक थी। इस संबंध में सीएम रावत ने ट्वीट कर कहा कि इसकी शुरुआत मेरी तस्वीर वाले होर्डिंग हटाकर की जाए। बताया कि यह अभियान निरंतर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed