फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शैले हॉल का किराया क्यों बढ़ाया, जवाब दो

शैले हॉल का किराया क्यों बढ़ाया, जवाब दो

Mon, 22 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
शैले हॉल का किराया क्यों बढ़ाया, जवाब दो
नैनीताल। शैले हॉल का किराया 600 से 15 हजार रुपये होने पर शहर में विरोध शुरू हो गया है। लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने बढ़ा किराया वापस न लेने पर धरना-प्रदर्शन और अनशन की चेतावनी दी है। किराए में एक साथ की गई इतनी बड़ी बढ़ोतरी से शहर के तमाम अन्य सामाजिक संगठनों में नाराजगी है।
विज्ञापन


शहर का शैले हॉल सामाजिक गतिविधियों के लिए एक मात्र स्थान है। यहां समय-समय पर सामाजिक संगठनों के कार्यक्रम होते रहते हैं। ऐसे आयोजनों का कोई व्यावसायिक उद्देश्य नहीं होता है, लेकिन किराया बढ़ने से अब यह आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है। शहर के तमाम सामाजिक संगठनों ने एक साथ किराए में इतनी बड़ी बढ़ोतरी का विरोध किया है। संगठनों का कहना है कि इससे यहां सामाजिक कार्य कराना मुश्किल होगा।
विज्ञापन


खास कर स्कूल और कॉलेज के बच्चों की गतिविधियां प्रभावित होंगी। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष विनीता पांडेय ने बताया कि एक साथ किराये में इतनी बड़ी बढ़ोतरी गलत है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। पहले इसका अधिकतम किराया 600 रुपये था, जो बढ़ाकर 15 हजार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द ही क्लब का एक प्रतिनिधि मंडल देहरादून में मुख्य मंत्री से मिलेगा और बढ़ा हुआ किराया वापस कराने की मांग करेगा। अगर इसके बाद भी बढ़ा हुआ किराया वापस नहीं होता है तो एक फरवरी से शैले हॉल में सभी सामाजिक संगठनों को साथ लेकर परिसर में धरना प्रदर्शन और अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed