{"_id":"5a64fa754f1c1b93268b5abc","slug":"151656735015-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज
Updated Mon, 22 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। कई दिनों के सामान्य मौसम के बाद रविवार को सरोवर नगरी के मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से दोपहर तक धूप खिली रही, उसके बाद हल्के बादल छाने के साथ ही धुंध छा गई। शाम को चार बजे से एकाएक ठंड में इजाफा हो गया।
बीते कुछ दिनों से चटक धूप खिल रही थी, लेकिन रविवार को दोपहर बाद बदले मौसम से ठंड बढ़ गई। पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि ठंड को देखते हुए बीते एक माह से शाम के वक्त चौराहों और बाजारों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। ठंड अधिक बढ़ेगी तो अलाव जलने वाले स्थलों को और बढ़ाया जा सकता है।
वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ब्यूरो