फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लाली हो लाली होसिया ...

लाली हो लाली होसिया ...

Sat, 13 Jan 2018 02:41 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
लाली हो लाली होसिया ...
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। कौतिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से चल रहे उत्तरायणी महोत्सव के दूसरे दिनों के कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक नवीन दुम्का ने किया। प्राइमरी स्कूल में हो रहे आयोजन में शुक्रवार को संगीत संध्या के अलावा कबड्डी, कुमाऊंनी भाषण, ऐपण, रंगोली और पहाड़ी व्यंजन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित संगीत संध्या में लोक गायक पप्पू कार्की और आशा नेगी ने जब आवाज का जादू बिखेरा तो लोग थिरकने का मजबूर हो गए। लाली हो लाली होसिया ... सहित विभिन्न लोकगीतों की धुनों पर लोगों ने जमकर धमाल मचाया। इस दौरान क्षेत्र के कई कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने रुक न जाएं ... सहित गढ़वाली गीतों से समा बांधा। इस दौरान विधायक दुम्का ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। वर्तमान समय में आवश्यकता इस बात की है कि युवा पीढ़ी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए पहल करे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद और एनके कपिल, समाजसेवी कमल अधिकारी, कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सचिन लोशाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed