फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा

नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा

Fri, 01 Feb 2019 02:18 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Fri, 01 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा
नगर निगम की बैठक - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। नगर निगम की दूसरी बोर्ड बैठक में पार्षदों ने सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों की कमी को लेकर जमकर हंगामा किया। छह घंटे चली बैठक में हर प्रस्ताव के बीच सफाई का मुद्दा छाया रहा। गुस्साए मेयर ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर पैसा नहीं देने पर गाड़ी बंद करने की चेतावनी दी। साथ ही काम नहीं करने वाले स्वच्छता समिति को हटाने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर 2:30 बजे प्रस्तावित बोर्ड बैठक 25 मिनट देरी से शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही पार्षदों ने सफाई व्यवस्था को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पार्षदों ने आरोप लगाया कि दो महीने होने को हैं, अभी तक नए वार्डों में सफाई शुरू नहीं हुई। पुराने क्षेत्र के पार्षदों ने सफाई कर्मचारियों के पास औजार नहीं होने, कलेक्शन गाड़ियां गलियों में नहीं आने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पार्षदों ने स्वच्छता समिति पर काम नहीं करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन



छह घंटे तक सफाई को लेकर खूब हुआ हो हल्ला
नगर निगम बोर्ड की दूसरी बैठक में पार्षदों ने खड़े किए कई सवाल, गहमागहमी के बीच कई प्रस्ताव पारित
मेयर बोले, कूड़ा उठाने का पैसा नहीं दिया तो बंद कर दूंगा कूड़ा गाड़ी
काम नहीं करने वाले सफाई कर्मचारियों को हटाने का लिया निर्णय

टनकपुर रोड से आज टूटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी। टनकपुर रोड के पार्षद महेश चंद ने श्मशान घाट रोड पर अतिक्रमण को लेकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में स्थित श्मशान घाट रोड पर पक्के निर्माण हो गए हैं। इसकी शिकायत नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त से करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनकी मांग का समर्थन अन्य पार्षदों ने भी किया। इसके बाद मेयर ने टनकपुर रोड से अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव पास कर दिया। साथ ही सहायक नगर आयुक्त को शुक्रवार 11:30 बजे से अतिक्रमण तोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छता समिति : मेयर और नगर आयुक्त के सुर जुदा-जुदा
हल्द्वानी। मेयर और निगम बोर्ड ने 27 नए वार्ड में पांच-पांच स्वच्छता समिति रखने पर मोहर लगा दी। उधर नगर आयुक्त ने शासनादेश का हवाला देते हुए स्वच्छता समिति रखने पर हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि शासनादेश में पर्यावरण मित्र का पद आउटसोर्स से कर दिया गया है। साथ ही स्वच्छता समिति भी बजट और जनसंख्या के हिसाब से रखने हैं। इस आधार पर स्वच्छता समिति किसी भी दशा में नहीं रखी जा सकती।

मेरा द्वार आपके एजेंडे में नहीं था: जैबा वारसी
हल्द्वानी। इंदिरा नगर क्षेत्र की पार्षद जैबा वारसी ने मेयर पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड के साथ भेदभाव किया जा रहा है। वार्ड का नाला छह माह से टूटा है। वार्डों की सफाई नहीं हो रही है। निगम की जेसीबी डेढ़ माह से खराब है। उन्होंने निगम आपके द्वार कार्यक्रम पर तंज करते हुए कहा कि मेयर साहब मेरा द्वार आपके एजेंडे में नहीं था। मेरे वार्ड में निगम आपके द्वार कार्यक्रम लगाओ तब पता चलेगा कितनी गंदगी है।

विधायक-सांसद प्रतिनिधियों को बैठाया गया
हल्द्वानी। नगर निगम के अधिकारी बोर्ड बैठक में मौजूद पार्षदों के पति और रिश्तेदारों को कुर्सी से उठा नहीं पाए। उधर नगर निगम के अधिकारियों और मेयर ने सांसद और विधायक प्रतिनिधियों को बोर्ड बैठक से बहार जाने को कह दिया लेकिन नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के प्रतिनिधि ने इसका विरोध करते हुए एक पत्र सौंपा। इसके बाद नगर आयुक्त ने एक्ट देखने को कहा। एक्ट में कोई प्रावधान न होने के कारण उन्हें बैठने दिया गया।

बोर्ड बैठक देर शाम रखने पर उठे सवाल
नगर निगम की दोनों बैठक देर शाम रखने पर महिला पार्षदों ने विरोध किया। पार्षदों का कहना था कि बोर्ड बैठक 11 बजे से रखी जानी चाहिए। देर शाम रखने से बैठक रात तक चलती है और बैठक में सही से चर्चा भी नहीं हो पाती है।

एक दिन पूर्व ही कार्यकारिणी हो गई तय
सूत्रों की मानें तो नगर निगम बोर्ड बैठक से एक दिन पूर्व ही कार्यकारिणी तय हो गई। बोर्ड बैठक में औपचारिक रूप से कांग्रेस के पार्षदों ने संख्या बल के हिसाब से प्रतिनिधित्व की मांग की। साथ ही मेयर को कार्यकारिणी बनाने के लिए अधिकृत कर दिया। कांग्रेस के एक पार्षद ने बताया कि मेयर के साथ बराबर-बराबर पार्षदों को शामिल करने में सहमति पहले ही बन चुकी थी।

बोर्ड बैठक में चर्चा कम, गप मारते दिखे जनप्रतिनिधि
बोर्ड बैठक में प्रस्तावों पर कम चर्चा हुई। कुछ पार्षदों को छोड़कर अधिकांश पार्षद गप मारते दिखाई दिए। इस कारण एक-एक प्रस्ताव में चर्चा में आधे-आधे घंटे से अधिक समय लग गया।

सफाई कर्मचारियों से अन्य काम कराने पर उठे सवाल
पार्षद धीरेंद्र रावत ने सफाई कर्मचारियों से टैक्स सहित नगर निगम के अन्य काम कराने, नगर निगम कार्यालय में नियुक्त करने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों से सफाई का काम नहीं कराया जा रहा है। सफाई कर्मचारी नेताओं के कहने पर सफाई कर्मचारियों को रखने का भी आरोप लगाया।
स्लॉटर हाउस के मानक जल्द होंगे पूरे
नगर निगम में बंद पड़े स्लाटर हाउस के मानकों को लेकर पार्षद मो. गुफरान, इमरान खान, जाकिर हुसैन,फईम जैबा सलमानी, मो. लईक, महबूब आलम, शाकिर अहमद सहित बनभूलपुरा क्षेत्र के पार्षदों ने सवाल उठाया। इस पर बोर्ड ने मानक जल्द पूरा करने का प्रस्ताव पास किया। साथ ही शनिवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी और पांच पार्षदों को गाजिपुर का स्लाटर हाउस देखने भेजे जाने का निर्णय भी लिया गया।

50 पार्षदों ने ही भेजे प्रस्ताव
नगर निगम के 50 पार्षदों ने ही अपने-अपने प्रस्ताव दिए। 10 पार्षदों की ओर से प्रस्ताव नहीं दिए गए। पार्षदों की ओर से आए प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान मेयर ने बजट का रोना रोते हुए सड़क के प्रस्ताव विधायक निधि से कराने को कहा। इस पर पार्षद मनोज जोशी सहित कई पार्षदों ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की सड़क निगम को बनानी चाहिए। विधायक भी सड़क नगर निगम से बनवाने की बात कह रहे हैं।

ये प्रस्ताव हुए पास
- निगम क्षेत्र में 18500 पोलों में 400 किलोमीटर विद्युत लाइन बिछाने के लिए 5.21 करोड़ के प्रस्ताव को बोर्ड ने पास कर दिया।
- 250 लोगों की क्षमता वाला हाल, मेयर कक्ष, पार्षद कक्ष, मेहमान रूम और दर्शक दीर्घा बनाने का प्रस्ताव पास।
- हाट बाजार के लिए नई नीति बनेगी। हाट बाजार से पूर्व की भांति पैसा वसूल कर निगम के खाते में जमा कराएंगे ठेकेदार।
- नगर निगम के 10 पार्क में ओपन जिम और बच्चों का पार्क बनाने का प्रस्ताव पास।
- नए क्षेत्र में विज्ञापन पट्ट लगाकर निगम की आय बढ़ाने का प्रस्ताव पास।
- छह माह के लिए सफाई उपकरण, कीटनाशक, मार्ग प्रकाश उपकरण खरीदने का प्रस्ताव पास।
- 58 लाख से टनकपुर रोड में सर्फें स पार्किंग बनाने पर सहमति।
- एक करोड़ की लागत से टनकपुर रोड स्थित शमशान घाट में विद्युत शवदाह गृह लगाया जाएगा।
- 50 लाख की लागत से नगर निगम में लगेगी लिफ्ट
- दमुवाढूंगा स्थित आंबेडकर पार्क में भीम राव आंबेडकर की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव पारित।
- नगर निगम सीमार्न्तगत शौचालय के निर्माण पर मोहर

रात नौ बजे तक चलती रही बैठक
नगर निगम की बोर्ड बैठक रात नौ बजे तक चलती रही। बोर्ड बैठक देर तक चलने के कारण एक-एक कर पार्षद बैठक से उठकर जाते रहे। बैठक खत्म होने तक गिने-चुने पार्षद ही सदन में रह गए।


नए सम्मिलित क्षेत्र में लगेंगे साप्ताहिक बाजार
नगर निगम नए सम्मलित क्षेत्रों मे साप्ताहिक बाजार लगाएगा। एक किलोमीटर के दायरे में दूसरा बाजार नहीं लगेगा। पार्किंग और तीन बीघा जमीन नहीं होने पर साप्ताहिक हाट बाजार की अनुमति नहीं मिलेगी। साथ ही अप्रैल माह में साप्ताहिक बाजार के लिए एक नीति भी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed