{"_id":"5bc23e75bdec2269a642a8ce","slug":"151539456629-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंफैंट्री दिवस पर केआरसी का साइकिल रैली अभियान दल रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंफैंट्री दिवस पर केआरसी का साइकिल रैली अभियान दल रवाना
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। इंफेंट्री दिवस के उपलक्ष्य में यहां कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की तरफ से साइकिल रैली अभियान का आयोजन किया गया। सुबह केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर गोविंद सिंह राठौर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली अल्मोड़ा, नैनीताल, हल्द्वानी, मेरठ, फरीदाबाद होते हुए 27 अक्तूबर को दिल्ली पहुंचेगी। इस बीच रैली में शामिल लोग जगह जगह युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों से रूबरू भी होंगे।
साइकिल रैली अभियान में एक सैन्य अधिकारी तथा एक जूनियर कमीशन अधिकारी सहित कुल आठ सैन्यकर्मी शामिल हैं। सुबह यहां केंद्र से कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने रैली को हरी झंडी दिखाई। साइकिल रैली अल्मोड़ा, नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, मेरठ, फरीदाबाद होते हुए 27 अक्तूबर को दिल्ली पहुंचेगा। साइकिल अभियान में देशभर के कुमाऊं रेजीमेंट के सैन्य कर्मी भाग ले रहे हैं। रैली का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों और युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनना तथा उनमें जोश भरना है। साइकिल अभियान दल 27 अक्तूबर को 1947-48 के भारत पाक युद्ध में शहीद जवानों को समर्पित एक समारोह में शामिल होगा।