{"_id":"5b71ed3d42c7926ff1040a3a","slug":"151534192957-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगानगर के ग्रामीणों का बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगानगर के ग्रामीणों का बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बार-बार मांग के बाद भी ग्रामीणों को विद्युत कनेक्शन नहीं दिए जाने से गुस्साए गंगानगर (खेड़ा) के ग्रामीणों का बेमियादी धरना प्रदर्शन सोमवार से शुरू हो गया। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन और विभाग पर ग्रामीणों की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि यदि उनकी मांग पूरी न हुई तो वह आमरण अनशन शुरू करेंगे और जरूरत पड़ने पर आत्मदाह से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी मांग के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
बुद्ध पार्क में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए खेड़ा के क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट ने कहा कि आजादी के सत्तर साल बाद भी सरकार गंगानगर के 80 परिवारों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध नहीं करा सकी है जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बिजली न होने के कारण स्कूल बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार साल से वह गंगानगर को विद्युतीकृत कराने के लिए संघर्ष कर रहे है लेकिन शासन प्रशासन और विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। धरना प्रदर्शन को बीडीसी सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट के अलावा महेश राम, बच्ची सिंह, हरीश राम, शेरी राम, बच्ची राम, खड़क सिंह, मोहम्मद अली, पार्वती देवी, देवकी देवी, चंद्रा देवी, चंपा देवी, जानवी बेगम आदि ने संबोधित किया।
आजादी से 70 साल बाद भी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं ग्रामीण
मांग पूरी न होने पर आमरण अनशन और आत्मदाह की धमकी