{"_id":"5b4cfd9c4f1c1b38748b545a","slug":"151531772316-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबी कॉलेज में 1000 विद्यार्थियों का नहीं होगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबी कॉलेज में 1000 विद्यार्थियों का नहीं होगा दाखिला
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
admission shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में इस बार मानक के अनुसार तय सीटों पर प्रवेश होने की वजह से स्नातक प्रथम सेमेस्टर में सैकड़ों विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का रास्ता बंद हो गया है।
बीएससी गणित और बीएससी बायो में केवल 1440 सीटें निर्धारित हुई हैं, जबकि इसमें दाखिले के लिए आवेदन 2036 आए हैं। इसी तरह बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में आवेदन 1296 हैं, जबकि इसमें निर्धारित सीटें 880 हैं। इस तरह इन दो कक्षाओं में एक हजार 12 विद्यार्थियों को महाविद्यालय में दाखिला नहीं मिल सकेगा।
एमबी कालेज में अधिकतर प्राध्यापक ग्रीष्मकालीन अवकाश से मंगलवार को वापस लौटेंगे। इसके बाद ही बीएससी और बीकॉम की मेरिट लिस्ट तैयार करने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
इस बार सीटें निर्धारित होने से 1012 आवेदकों को मजबूरी में महाविद्यालय से बाहर का रास्ता देखना होगा। दो दिन पहले बीए प्रथम सेमेस्टर की केवल 1280 सीटों की मेरिट लिस्ट जारी हुई थी। जबकि बीए में दाखिले के लिए 3319 छात्र-छात्राओं के आवेदन जमा हुए थे मगर सीटें तय होने के चलते 2039 विद्यार्थी दाखिले की दौड़ से बाहर हो चुके हैं। प्रभारी प्राचार्य डा. रेखा पांडे कहतीं हैं कि इस बार किसी भी हाल में निर्धारित सीटों से अधिक प्रवेश नहीं होंगे। इनकी मेरिट शीघ्र घोषित की जाएगी।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार सीटों की स्थिति
विषय निर्धारित सीटें दाखिले के आवेदन
बीएससी मैथ्स - 720 - 1168
बीएससी बायो - 720 - 868
बीकॉम प्रथम सेमेस्टर - 880 - 1296
पिछले सत्र 2017-18 में हुए दाखिले
बीए प्रथम सेमेस्टर - 2196
बीएससी प्रथम सेमेस्टर - 1330
बीकॉम प्रथम सेमेस्टर - 993