फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हीरानगर, गौजाजाली में ठीक नहीं हुए नलकूप

हीरानगर, गौजाजाली में ठीक नहीं हुए नलकूप

Thu, 28 Jun 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
हीरानगर, गौजाजाली में ठीक नहीं हुए नलकूप
हल्द्वानी। हीरानगर, गौजाजाली समेत कई इलाकों के नलकूप बहुत दिन से खराब हैं। इन्हें ठीक नहीं किया जा सका है। इधर, चार दिन पहले ठप हुई गौला बैराज की पेयजल सप्लाई भी सामान्य नहीं हो पाई है। लोग निजी टैंकरों पर ही निर्भर हैं।
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति न होने से गौजाजाली क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया था। जलसंस्थान ने नलकूपों की मरम्मत तो शुरू करा दी है लेकिन नलकूप ठीक नहीं हो पाए हैं। जलसंस्थान के अधिकारियों का दावा है कि तीन दिन में नलकूप की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। क्षेत्र के कमलुवागांजा, देवला, बागजाला, भगवानपुर, नर सिंह तल्ला, मदनपुर, दानीबंगर, देवपुर, दौलतपुर, किशनपुर, कुंवरपुर के नलकूप भी लंबे समय से खराब हैं। इन इलाकों में टैंकरों से भी नियमित रूप से लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। जलसंस्थान के अधिकारियों के मुताबिक शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट की पेयजल सप्लाई अभी सुचारु नहीं हो पाई है। बुधवार को गौला बैराज से आच्छादित सुभाषनगर, गुरुनानकपुरा, जगदंबानगर, हाइडिल गेट समेत कई इलाकों में लोगों को पेयजल नहीं मिल पाया। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



हीरानगर, गौजाजाली समेत कई नलकूप ठीक नहीं हुए
ट्रीटमेंट प्लांट की आपूर्ति भी सामान्य नहीं

हीरानगर, गौजाजाली के नलकूपों की मरम्मत की जा रही है। गौला से प्लांट को मिलने वाली सप्लाई में अभी दिक्कत हो रही है। सुभाषनगर समेत कई इलाकों में परेशानी रही। इन इलाकों में टैंकरों से पेयजल बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरपी डोबवाल, एई जलसंस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed