{"_id":"5adba1444f1c1b65098b5b7c","slug":"151524343108-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएच में पहुंची किट मरीजों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएच में पहुंची किट मरीजों की जांच शुरू
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के बायोकेमेस्ट्री विभाग में किट पहुंचने के बाद मरीजों की जांच शुरू हो गई है। शनिवार को 100 से अधिक मरीजों की जांच की गई। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों ने राहत महसूस की है।
अव्यवस्थाओं के दौर से गुजर रहे सुशीला तिवारी अस्पताल के बायोकेमेस्ट्री विभाग में किट न होने के कारण प्रतिदिन तीन सौ मरीज बगैर जांच के लौट रहे थे। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। एसटीएच के बायोकेमेस्ट्री विभाग में लाइपेस और एमआइलेज (पेनक्रियाज से संबंधित जांचें), किडनी फंक्शन टेस्ट, एचडीएल और एलडीएल (कोलेस्ट्राल से संबंधित जांचें), यूरिया और यूरिक एसिड की जांचें होती हैं, जो कि दो दिनों से नहीं हो रही थी।
शनिवार को अमर उजाला ने इस संबंध में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की तो हरकत में आए अधिकारियों ने बायोकेेमेस्ट्री विभाग को किट उपलब्ध करा दी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि किट मंगा दी है और मरीजों की जांच भी शुरू हो गई है।