{"_id":"5ab95e274f1c1ba4238b7861","slug":"151522097703-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेट की तेज स्पीड से मिलेगी बेहतर डाटा स ुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेट की तेज स्पीड से मिलेगी बेहतर डाटा स ुविधा
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने ग्राहकों को बेहतर नेट स्पीड देने के लिए बीटीएस बदलने के साथ ही दूरभाष केंद्रों को भी अपग्रेड करना शुरू कर दिया है ताकि डाटा सुविधा बेहतर हो सके।
दूरभाष केंद्रों में करीब 10 से 12 वर्ष पुरानी तकनीक है। रामपुर रोड के दूरभाष केंद्र को ट्रांसपोर्ट नेटवर्क सिस्टम से अपग्रेड किया जा रहा है। उक्त तकनीक से केंद्र के अपग्रेड होने के बाद डाटा का नुकसान कम होगा और ग्राहकों को बेहतर स्पीड मिल सकेगी। हल्द्वानी में थ्री जी के बेहतर स्पीड देने के लिए आवास विकास, भगवानपुर तल्ला, जीतपुर, मुखानी चौराहा, गायत्री मंदिर, हरिपुर गांगू, पाल कॉलेज, जग्गीबंगर में नए बीटीएस (बेस ट्रांस रिसीवर) लगाए गए हैं, जबकि नैनीताल में आठ पुराने बीटीएस को अपग्रेड किया गया है। पांच नए बीटीएस लगाए गए हैं। नैनीताल शहर में पंत सदन, वरुण विला, वर्मन कॉटेज, बिड़ला स्कूल, अवागढ़ कंपाउंड में नए बीटीएस लगाए गए हैं। महाप्रबंधक राणा अशोक कुमार ने बताया कि नैनीताल शहर के ही आठ बीटीएस को अपग्रेड किया गया है। ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए तकनीक को अपग्रेड किया जा रहा है।
रामपुर रोड के दूरभाष केंद्र को अपडेट किया जा रहा
हल्द्वानी में बेहतर नेट स्पीड के लिए आठ बीटीएस, नैनीताल में पांच नए बीटीएस लगाए गए