फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एनाइडर्स की कहानी

एनाइडर्स की कहानी

Mon, 29 Jan 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एनाइडर्स की कहानी
हल्द्वानी। इंजीनियर भाई-बहन के एक विचार ने जंगल से सटे गांव में खेती की तस्वीर ही बदल दी। यह विचार कॉर्बेट पार्क में एक हाथी के जख्म को देखकर पनपा था। इसके फलस्वरूप भाई-बहन ने मिलकर बना डाला एनाइडर्स नाम का उपकरण, जो किसानों और वन्य जीवों के आपस के संघर्ष को खत्म करने रास्ता निकालता है। अब इन गांवों में वन्य जीवों से फसलों को नुकसान होने का खतरा लगभग खत्म हो गया है और वन्य जीवों को भी कोई शारीरिक नुकसान नहीं है।
विज्ञापन

गाजियाबाद कौशांबी के रहने वाले और मेकेनिकल इंजीनियरिंग कर रहे अभय शर्मा अपनी सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहन स्मृतिका शर्मा और पिता मेडिकल उपकरण व्यवसायी प्रवीण शर्मा के साथ रामनगर के पास क्यारी गांव के जंगल में घूमने आते हैं। अभय ने बताया कि दो साल पहले जंगल में उन्हें जख्मी हाथी दिखा। वन विभाग के कर्मचारियों से जख्म के बारे में पूछा तो पता चला कि खेत में घुसने पर किसान ने हमला किया तो हाथी घायल हो गया। भाई-बहन किसान के पास पहुंचे तो उसने बताया कि जंगली जानवरों की वजह से खेती चौपट हो गई है। किसान जमीनें बेचकर शहरों में नौकरी करने को लाचार हैं। उसी समय भाई और बहन ने इस समस्या के खात्मे की ठानी और वन्य जीवों को नुकसान पहुंचाए बिना उन्हें खेतों से दूर खदेड़ने के उपाय खोजना शुरू किया। इस प्रयास में उन्होंने एनाइडर्स नाम का उपकरण बनाया। सौर ऊर्जा से चलने वाला यह उपकरण वन्य जीवों के खेतों की तरफ आने पर हूटर बजा कर रोशनी करता है। इससे जानवर खेतों की तरफ न आकर वापस चला जाता है। इस उपकरण को विश्व प्रकृति निधि (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) ने एक साल तक कोटाबाग के मनकंठपुर में लगाया जहां सकारात्मक परिणाम मिले। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ अब इस उपकरण का परीक्षण बिहार, उत्तर प्रदेश, असोम में भी करेगा।
विज्ञापन

टोल प्लाजा में भी लगाया जा रहा है उपकरण
हल्द्वानी। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ से प्रोत्साहन मिलने के बाद अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भी जीवों से होने वाले सड़क हादसों में इसका परीक्षण करने जा रहा है। गुड़गांव के पास टोल प्लाजा से दोनों तरफ 200-200 मीटर दूरी पर यह उपकरण लगाया जाएगा। जैसे ही कोई भी वन्य जीव आएगा तो यह उपकरण टोल सुरक्षा कर्मियों को संदेश पहुंचा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही तैयार होंगे नए वर्जन
हल्द्वानी। अभय और स्मृतिका ने बताया कि जल्द ही नए वर्जन बनाए जा रहे हैं। इसमें हर बार जानवर के आने पर अलग-अलग आवाजें आएंगी। रात को यह खुद ब खुद चालू हो जाएगा और सुबह चार्ज होगा। इसमें संदेश भेजने का फीचर जोड़ा जा रहा है जो बैट्री डाउन होने, वन्यजीव के आने पर खेत स्वामी और वन कर्मी को संदेश देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed