{"_id":"5a5673664f1c1bf7188b4625","slug":"151515615078-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यापन के बाद ही मिल सकेगी रेहड़ी लगाने की इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यापन के बाद ही मिल सकेगी रेहड़ी लगाने की इजाजत
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका प्रशासन ने रेहड़ी, खोखे वालों का विवाद सुलझाने की पहल कर दी है। पालिका अधिकारियों ने रेहड़ी खोखे वाले चार संगठनों के साथ वार्ता कर सभी सदस्यों की सूची मांगी है। इस सूची के आधार पर सत्यापन के बाद ही वेंडर जोन में इनको रेहड़ी, खोखा लगाने की अनुमति दी जाएगी।
कर अधीक्षक लता आर्य ने बुधवार को रेहड़ी पटरी हॉकर्स एसोसिएशन, खोखा फड़ कल्याण समिति, फड़ पट्टी एकता व्यवसाय समिति एवं फड़ खोखा व्यवसाय कल्याण समिति के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। आर्य ने कहा कि पालिका वेंडर जोन बनाने के लिए जगह जल्द ही चिन्हित कर ली जाएगी लेकिन इससे पूर्व पटरी खोखे वालों का सत्यापन किया जाएगा। जो नगर पालिका के मानकों पर खरा उतरेगा उसको ही वरीयता दी जाएगी। इस दौरान दीवान सिंह, जमील अहमद, संजू, भैरव सिंह आदि मौजूद थे।
इन मानकों की होगी जांच
= नगर पालिका क्षेत्र के तहत स्थायी निवासी हो
= 1985 में नगर पालिका से आवंटित लाइसेंस होना जरूरी
= परिवार का एक ही सदस्य रेहड़ी लगाता हो
= आय का अन्य स्रोत न हो
उपरोक्त सभी का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा
फड़ लगाने को जोन बनाओ, तब तक जगह दिलाओ
नैनीताल। रेहड़ी पटरी हॉकर्स एसोसिएशन का रोजगार के लिए वेंडर्स जोन बनाने और तब तक जगह आवंटित करने की मांग को लेकर छठे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। इधर एसोसिएशन ने शहरी विकास मंत्रालय एवं नीति आयोग को भी पत्र लिख कर जगह आवंटित करने की मांग की है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के दर्जनों सदस्य बुधवार को मल्लीताल पंत पार्क में एकत्र हुए। यहां उन्होंने नगर पालिका पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि पालिका ने बिना किसी सर्वे एवं सत्यापन के रेहड़ी पटरी वालों को खदेड़ दिया है इससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। क्रमिक अनशन करने वालों में रईस अहमद, परवेज, छवि देव टम्टा, धर्मेंद्र, सईद, विनोद, बुधपाल, विजय, देवी राम, अंजुम शायरा खानम आदि शामिल थी।