{"_id":"5a49438a4f1c1bee6a8b6ea5","slug":"151514750858-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम को काला झंडा दिखाने जा रहे 65 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम को काला झंडा दिखाने जा रहे 65 गिरफ्तार
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
कई कांग्रेसी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गौलापार में आईएसबीटी बनाने की मांग को लेकर अलग-अलग स्थानों से काला झंडा दिखाने के लिए निकले 58 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। नवाबी रोड पर पुलिस ने 11 से अधिक यूकेडी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। यूकेडी का आरोप था कि सरकार ओवरहेड टैंक भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को बचा रही है। मुख्यमंत्री के जाने के बाद पकड़े गए लोगों को निजी मुचलके पर पुलिस ने छोड़ दिया गया।
सीएम के आने के पहले कांग्रेस नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता तिकोनिया चौराहे पर आए तो पुलिस ने तत्काल सभी को पकड़कर बस में बैठाया और लामाचौड़ गेस्ट हाउस भेज दिया। हेमंत के साथ पार्षद मुन्ना पोखरिया, रवि जोशी, रमेंद्र कुमार, साहिल राज, धर्मेंद्र साहू शामिल रहे। कांग्रेस के लोकसभाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह प्रिंस के नेतृत्व में कार्यकर्ता काला झंडा और पट्टी लेकर तिकोनिया तिराहे की तरफ बढ़े लेकिन जल संस्थान के पास पुलिस ने महिला कार्यकर्ता महक खान, अलका आर्या और 16 पुरुष कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक पकड़ बस में बैठा लिया। दो कार्यकर्ताओं ने भागने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। पकड़े गए राजू रावत, सुमित्तर भुल्लर, मयंक भट्ट, सुशील डुंगरकोटी, राजेंद्र बिष्ट, लाल सिंह पवार, हर्षित जोशी, त्रिलोक सिंह, सालिम सिद्दीकी, खलील वारसी, रिजवान, प्रदीप नेगी, मोनू कपूर, अरुण कुमार, सुहेल सुहेब, रोहित प्रकाश, जस करन सिंह, हर्ष रावत, तरुण, पूरन बिष्ट, जितेंद्र नयाल, प्रतीक जोशी, राजा फर्स्वाण को पकड़कर बस से लालकुआं भेजा गया।
कांग्रेसी और यूकेडी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़कर बैठाए रखा
गौलापार में आईएसबीटी बनाने की मांग, यूकेडी ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया
यूकेडी कार्यकर्ता टीपीनगर में बैठाए गए
उत्तराखंड कांति दल युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उनियाल के नेतृत्व में सीएम को काला झंडा दिखाने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नवाबी रोड पर पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में दिनेश भट्ट, भुवन चंद्र जोशी, प्रताप चौहान, एनडी तिवारी, रवि ढेला, सतीश कांडपाल, राजू जोशी, प्रदीप, सोनू डोगरा, राजू, मोहम्मद इरफान खड़क सिंह, बगड़वाल आदि शामिल रहे। पुलिस ने पकड़े गए लोगों को टीपीनगर में बैठाया था।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को काली पट्टियां दिखाईं
हल्द्वानी। आईएसबीटी गौलापार के स्थान पर हल्द्वानी में कहीं और बनाए जाने के प्रदेश सरकार के फैसले को लेकर आक्रोशित गौलापार के विभिन्न संगठनों ने रविवार को बुद्ध पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने पार्क परिसर में ही कैद कर दिया था, बावजूद इसके प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में बंधी काली पट्टियां खोल कर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के काफिले को दिखा दिए।
एमबी इंटर कालेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आगमन पर उन्हें काले झंडे दिखाने के ऐलान पर रविवार को सुबह से ही प्रशासन सतर्क था। नैनीताल रोड पर तिकोनिया से लेकर डीएम कैंप आफिस तक विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। अंतरराज्यीय बस अड्डा संघर्ष समिति (ग्रेटर हल्द्वानी, गौलापार) और जन जागरण समिति ग्रीन सिटी हल्द्वानी के कार्यकर्ता बुद्ध पार्क में मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। मुख्यमंत्री का काफिला आर्मी हेलीपेड से एमबी इंटर कॉलेज के मैदान के लिए रवाना होने से पहले ही पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को पार्क परिसर में नजरबंद कर दिया। पार्क के परिसर से कोई भी प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री को काला झंडा न दिखा पाए इसके लिए वहां तैनात कालाढूंगी के एसडीएम अशोक जोशी ने चारों ओर पुलिस फोर्स तैनात कर रखा था लेकिन प्रशासन प्रदर्शनकारियों की मंशा को भांपने में असफल रहा, प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन के अपने हाथों पर जो काली पट्टियां बांधी हुईं थी, वही काली पट्टियां उन्होंने मुख्यमंत्री का काफिला तिकोनिया चौराहे से गुजरने पर लहराते हुए नारे लगाकर दिखा दीं। इससे प्रशासन में खलबली मच गई और प्रदर्शनकारियों से काली पट्टियां छीन ली गईं। प्रदर्शन करने वालों में महिपाल रैक्वाल, संदीप मेहरा, किरन डालाकोटी, राजेंद्र खनवाल, प्रधान बलजीत सिंह, हेमवती नंदन दुर्गापाल, हरेंद्र क्वीरा, भुवन लोशाली, रमेश नगरकोटी, नीरज रैक्वाल, अधिवक्ता गोविंद सिंह बिष्ट आदि थे।
प्रशासन ने सीएम से कराई मुलाकात
हल्द्वानी। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों के छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कराई। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद उन्हें केवल इतना आश्वासन दिया कि हल्द्वानी में अंतरराज्यीय बस अड्डा अवश्य बनेगा। प्रतिनिधि मंडल में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह बसेड़ा, व्यापारी नेता नवीन वर्मा, हर्षवर्धन पांडे, एमएस बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी आदि शामिल थे।