{"_id":"5a4013664f1c1baa268b5b61","slug":"15141488663-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में होटलों ने निकाली सांता क्लाज परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में होटलों ने निकाली सांता क्लाज परेड
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सरोवर नगरी के विभिन्न होटल संचालकों की ओर से सांता क्लॉज परेड निकाली गई। पूरे माहौल में जिंगल बेल जिंगल बेल... की गूंज सुनाई दी। सांता बने बच्ची सिंह और दयाकिशन ने बच्चों को टॉफी और मिठाई बांटी। सैलानियों ने भी कदमताल की।
शेरवानी हिलटॉप इन होटल की ओर से होटल परिसर से तल्लीताल गांधी चौक तक सांता क्लाज परेड निकाली गई। इस दौरान सेंटा बने बच्ची सिंह, दयाकिशन ने बच्चों को मिष्ठान वितरित किया। परेड के दौरान होटल के जीएम कमलेश सिंह, एमपीएस अधिकारी, दिनेश पालीवाल, विनोद पाठक, जीवन सिंह बिष्ट, दिनेश पाठक समेत कई होटल के कर्मचारी थे। होटल मनु महारानी की ओर से भी परेड निकाली गई। सांता बने बम सिंह ने टॉफियां बांटी। इस दौरान होटल के जीएम नरेश गुप्ता, विशाल सक्सेना, एमएस अधिकारी, सतनाम सिंह, हरीश रावत, सपन सुकुल, नीना राव, बुशरा, शाईस्ता आदि मौजूद थे। नैनी रिट्रीट होटल की ओर से परेड का आयोजन किया गया। जिसमें दीपक कुमार सांता बने। इस मौके पर एमपी साह, प्रदीप डसीला, महेश्वर सिंह, गणेश जोशी, दीप सनवाल, महेश पांडे, संजू आदि थे। रात को माल रोड में डीएसबी परिसर में पढ़ने वाले नगालैंड, मणिपुर, नैनीताल के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली।