{"_id":"5a4013634f1c1b10788b4cfe","slug":"15141488635-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककक्ट्रेट मुरादाबाद और वुल हिल यूपी पहुंचे फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककक्ट्रेट मुरादाबाद और वुल हिल यूपी पहुंचे फाइनल में
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से यहां 94वीं अखिल भारतीय ऑटम जिमखाना क्रिकेट कप प्रतियोगिता चल रही है। इसके सेमीफाइनल में रविवार को जीती कलक्ट्रेट एसोसिएशन मुरादाबाद और वुडहिल इन्फ्राटेक यूपी की टीमें फाइनल में पहुंचीं। मुरादाबाद के अभिषेक, वुडहिल यूपी शुभम मैन ऑफ द मैच रहे।
डीएसए मैदान में खेले गए पहले सेमीफाइनल में वैक्यूज मेरठ ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 105 रन बनाए, जिसमें मुजीद खान ने नाबाद 25, मो. फैजल ने 14 रन बनाए। मुरादाबाद की ओर से अभिषेक ने तीन, कैलाश, शिवम ने 2-2 जबकि मोहसिन, अमान ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में मुरादाबाद ने 11वें ओवर में तीन विकेट पर मैच जीत लिया। अभिषेक ने नाबाद 67, जगदीश ने 23 रन बनाए। मेरठ से जावेद ने दो जबकि चेतन ने एक विकेट लिया। दूसरे सेमीफाइनल में वुडहिल इन्फ्राटेक यूपी ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 251 रन बनाए जिसमें शुभम ने 87, बिंदू, मंजूर ने 57-57 रन बनाए। एफसीआई मुख्यालय दिल्ली से सिद्धेश ने दो जबकि पुलकित, उमंग ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में दिल्ली के खिलाड़ी 20 ओवर में छह विकेट पर 221 रन ही बना सके। सिद्धेश ने नाबाद 57, आयुष ने 51 रन बनाए। वुडहिल इन्फ्राटेक यूपी से अभिषेक ने दो विकेट लिए। डीएसए के वॉलीबाल सचिव राजीव गुप्ता, डीएसए महासचिव संजय सिंह बिष्ट ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। विनय चौधरी, मनीष साह, दीपक भंडारी, समीर खान निर्णायक, उमेश कांडपाल सोनी स्कोरर रहे जबकि मैच का आंखों देखा हाल मनोज कुमार ने सुनाया। आयोजक सचिव रविप्रकाश जोशी ने बताया कि सोमवार सुबह 10:30 बजे से फाइनल मैच कलक्ट्रेट एसोसिएशन मुरादाबाद बनाम वुडहिल इन्फ्राटेक यूपी के बीच फाइनल मैच शुरू होगा। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जिला विकास प्राधिकरण के सचिव श्रीष कुमार होंगे।
अभिषेक, शुभम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला
नैनीताल में 94वीं अखिल भारतीय ऑटम क्रिकेट प्रतियोगिता