फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कॉर्बेट पार्क मे अतिथि देवो भव की कहावत हुई हवा हवाई

कॉर्बेट पार्क मे अतिथि देवो भव की कहावत हुई हवा हवाई

Mon, 25 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
कॉर्बेट पार्क मे अतिथि देवो भव की कहावत हुई हवा हवाई
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी हैं। इसके लिए पार्क में पंजीकृत 250 जिप्सियां भी कम पड़ गईं जबकि दैनिक जरूरत 150 जिप्सियों की है। इन दिनों पर्यटकों की आमद अधिक होने के कारण रविवार को हाइकोर्ट के जज समेत कई पर्यटकों को पार्क में घूमने का मौका नहीं मिल सका। पार्क प्रशासन भी पर्यटकों के लिए जिप्सी की कोई व्यवस्था नहीं कर सका।
विज्ञापन

हाइकोर्ट के जज परिवार सहित रविवार को कॉर्बेट पार्क भ्रमण पर यहां आए थे, उनकी बुकिंग हो चुकी थी। जैसे ही जिप्सी लेने की बारी आई तो एक भी जिप्सी नहीं मिल सकी। इस कारण वह घूमने का कार्यक्रम रद्द कर नैनीताल लौट गए। ऐसा ही कई अन्य पर्यटकों के साथ भी हुआ। पार्क में 250 जिप्सी पंजीकृत है, जिनमें से 90 जिप्सियां एक पाली में दिवसीय भ्रमण के लिए जाती है, जबकि लगभग 50 जिप्सियां रात्रि विश्राम के लिए पर्यटकों को ले जाती हैं। इससे मात्र 150 जिप्सियों में ही पर्यटकों को जरूरत होती है लेकिन इससे अधिक पर्यटक कॉर्बेट लैंडस्केप में स्थित रामनगर वन प्रभाग के सीतावनी जोन में घूमने जा रहे हैं। ज्यादा पर्यटक आने पर जिप्सी चालक भी पार्क के निर्धारित रेटों से अधिक किराया वसूलते है, जिस कारण कॉर्बेट घूमने आने वाले पर्यटकों को जिप्सियां नहीं मिल पाती। यदि यही हाल रहा तो पर्यटकों को जिप्सी न मिलने के कारण कॉर्बेट पार्क घूमने का सपना अधूरा ही रह जाएगा। जिप्सी यूनियन के अध्यक्ष मदन जोशी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए पार्क प्रशासन से रूटीन में जिप्सियों का संचालन करने के साथ ही परमिट के साथ ही जिप्सी का भी परमिट काटने से व्यवस्था में सुधार आ जाएगा। कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि ऐसी अव्यवस्था की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सोमवार को जिप्सी संचालकों की बैठक कर समाधान निकाला जाएगा। यदि किसी पर्यटक ने जिप्सी चालक की शिकायत की तो कार्रवाई जरूर की जाएगी।
विज्ञापन


जिप्सियों की कमी के कारण कॉर्बेट पार्क में नहीं घूम सके कई पर्यटक
पार्क में पंजीकृत 250 जिप्सियां, दैनिक जरूरत 150 की
किराया निर्धारण के बावजूद मनमाना किराया वसूला जा रहा

सीतावनी जोन में रिकॉर्ड 485 जिप्सियों पर घूमे पर्यटक
सीतावनी जोन में पहली बार कैंटर सफारी, आज से बंद
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट पार्क में जब पर्यटकों की आवाजाही ज्यादा हो जाती है तो पर्यटक कॉर्बेट लैंडस्केप में स्थित रामनगर वन प्रभाग के सीतावनी जोन की ओर रुख करते हैं। इस जोन में गाड़ियों के प्रवेश की अधिकतम संख्या तय न होने के चलते कॉर्बेट पार्क की पंजीकृत जिप्सियों के साथ ही अन्य गाड़ियों से भी पर्यटकों को घुमाया जाता है, लेकिन कैंटर सफारी नहीं की जाती है। रविवार को पर्यटकों की संख्या अत्यधिक होने पर पर्यटकों को सीतावनी जोन में कैंटर सफारी भी कराई गई। रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ नेहा वर्मा का कहना है कि सीतावनी जोन में कैंटर सफारी का कोई प्रावधान नहीं है, लेकिन रविवार को उन्हें बताए बिना तीन कैंटर पर्यटकों को सीतावनी ले गए थे, लेकिन सोमवार से किसी भी हालत में कैटर सफारी नहीं कराई जाएगी। रविवार को तीन कैंटरों के अलावा 485 गाड़ियों पर सवार पर्यटकों ने भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed