फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शीतकाल में भी गरुड़ के कई कस्बों वाशिंदे बूंद- बूंद पानी को मोहताज

शीतकाल में भी गरुड़ के कई कस्बों वाशिंदे बूंद- बूंद पानी को मोहताज

Sun, 24 Dec 2017 11:05 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
शीतकाल में भी गरुड़ के कई कस्बों  वाशिंदे बूंद- बूंद पानी को मोहताज
गरुड़ (बागेश्वर)। जल संस्थान की लापरवाही के चलते टीट बाजार सहित नगर के आधा दर्जन कस्बों के लोग शीतकाल के मौसम में पानी को मोहताज हैं। पेयजल संकट के दौर से गुजर रहे ग्रामीणों ने डीएम से नगर की पेयजल वितरण व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


टीट बाजार, टानीखेत, भकुनखोला, गढ़सेर, मुस्लिम बस्ती टीट बाजार,स्याल्दे टीट, मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ, गरुड़ बाजार के उपभोक्ताओं को अणां-बानाणा पेयजल योजना से कई दिनों से नियमित पानी नहीं मिल रहा है। टीट बाजार कस्बे में सप्ताह भर से पानी की सप्लाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


टीट बाजार के सामाजिक कार्यकर्ता नवीन पांडे ने बताया कि कस्बे की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के संबंध में कई बार विभाग के अवर अभियंता, एसडीएम और जल संस्थान के एई से कह दिया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग का पानी खोलने और बंद करने का समय निश्चित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण का कहना है कि पेयजल योजना के हेड और लाइन की मरम्मत में विभाग हर साल लाखों रुपये खर्च करते आ रहा है, लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते कस्बों में नियमित पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। जल संस्थान के अवर अभियंता अशोक कुमार भट्ट का कहना है कि वितरण लाइन में तापमान में गिरावट आने के कारण पेयजल लाइन जगह-जगह पर चोक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed