{"_id":"5a3fe56b4f1c1b96368b67a5","slug":"15141370954-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : एसडीएम
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह ने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन करते कोई निर्माण ऐजेंसी पाई गई तो जेसीबी सीज करने केे साथ- साथ निर्माण एजेंसी से राजस्व वसूला जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि भवन निर्माण के लिए ग्रामीण स्थानीय नदियों से रेत ले जा सकते है। राजकीय विकास कार्यों के लिए नदियों से अवैध खनन कतई नहीं होने दिया जाएगा। राजकीय कार्यों में स्थानीय नदियों का रेत पाया गया तो ठेेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने पटवारियों से अवैध खनन करने वालों को चिह्नित करने को कहा है। एसडीएम ने कहा कि बैजनाथ गरुड़ बाजार में मोटर मार्ग के किनारे जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है वह स्वत: ही अतिक्रमण हटा लें। बैजनाथ-गरुड़ मोटर मार्ग पर जाम लगने पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।