{"_id":"5a3ea51e4f1c1b96368b6542","slug":"15140550962-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली बिजली के पोल से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली बिजली के पोल से टकराई
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता। तेज गति से आ रही बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे विद्युत पोल से जा टकराई। चालक वाहन लेकर मौके से भागा तो पोल उखड़कर सड़क पर आ गिरा। इससे यातायात बाधित हो गया। विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से गुरुद्वारा साहिब की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई।
शनिवार शाम चार बजे नगला से नानकमत्ता की ओर तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे ट्रॉली बाऊली साहिब मोड़ पर सड़क किनारे लगे लोहे के विद्युत पोल से जा टकराई। दुर्घटना होते ही विद्युत तारें सड़क पर फैल गईं। चालक मौके से ट्रॉली लेकर भागने लगा, इससे तारें टूट गई और गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की आपूर्ति ठप हो गई।
सूचना के बाद निगम के जेई विनोद जोशी, लाइनमैन दिनेश जायसवाल, प्रवीण शाह आदि कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जेई ने बताया कि रविवार शाम तक लाइन सुचारु हो पाएगी। सड़क पर पोल गिरने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। फिलहाल विद्युत कर्मी पोल को हटाने में जुटे थे।