{"_id":"5a3d69d14f1c1bc5758babc9","slug":"15139743797223-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं में 223 गुरूजनों को मिलेगा पदोन्नति का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं में 223 गुरूजनों को मिलेगा पदोन्नति का तोहफा
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं मंडल के बेसिक संवर्ग के गुरुजनों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही 223 गुरुजनों की बेसिक से एलटी संवर्ग में पदोन्नति (30 फीसदी रिक्त पदों के सापेक्ष) होनी है। शिक्षा महकमे ने इन गुरुजनों की वरिष्ठता सूची विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
गुरुजनों को निर्देशित किया गया है कि अगर वरिष्ठता सूची में कोई आपत्ति हो तो वह वह अपना प्रत्यावेदन 10 जनवरी 2018 तक अपना प्रत्यावेदन मय साक्ष्य के संबंधित ब्लॉक के बीईओ के माध्यम से अपने जिले के सीईओ दफ्तर में जरूर जमा करवा दें।
एडी माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि शिक्षा महकमे में बेसिक संवर्ग से एलटी संवर्ग में सामान्य शाखा के तहत 182, महिला शाखा के तहत 41 पदों पर पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची बन गई है। इसे विभाग की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट स्कूल एजूकेशन डॉट यूके डॉट जीओवी पर अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
कहा कि सामान्य शाखा के तहत हिंदी विषय में 35, अंग्रेजी में सात, गणित में 14, विज्ञान में 62, कला में 31, व्यायाम में 21, संस्कृत में 10, उर्दू में एक, गृहविज्ञान में भी एक पद पर पदोन्नति होनी है। महिला शाखा के तहत हिंदी मेें आठ, अंग्रेजी में सात, गणित में एक, विज्ञान में 11, कला में तीन, व्यायाम में चार, संस्कृत में तीन, गृहविज्ञान में चार पदों में पदोन्नति होनी है। डॉ. सती के मुताबिक पदोन्नति के लिए विभाग की ओर से वरिष्ठता सूची विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि अगर किसी शिक्षक को इस वरिष्ठता सूची में किसी भी प्रकार से कोई आपत्ति है तो वह अपना प्रत्यावेदन 10 जनवरी 2018 तक साक्ष्य समेत संबंधित ब्लॉक के बीईओ के माध्यम से अपने जिले के सीईओ दफ्तर में जरूर जमा करवा दें। जिले के सीईओ की जिम्मेदारी होगी कि वह हर हाल में प्रत्यावेदनों की संकलन सूची 15 जनवरी तक मंडलीय दफ्तर में मुहैया करा दें।
कहा कि इस तिथि के बाद किसी भी शिक्षक के प्रत्यावेदन पर कार्रवाई कर पाना संभव नहीं हो सकेगा। कहा कि किसी भी दशा में वेबसाइट के माध्यम से आपत्ति नहीं ली जाएगी। कहा कि प्रत्यावेदन की समय सीमा खत्म होने के बाद ही पदोन्नति संबंधी कार्रवाई की जाएगी।