{"_id":"5a32e2b24f1c1b87698c1a0e","slug":"151328441718-lalkuan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकुआं में बाईपास की मांग को लेकर जुलूस प्रर्दशन करते नगरवासी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालकुआं में बाईपास की मांग को लेकर जुलूस प्रर्दशन करते नगरवासी।
Updated Fri, 15 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (नैनीताल)। ‘बाइपास बनाओ, लालकुआं बचाओ’ की मांग को लेकर सैकड़ों नगरवासियों ने जुलूस प्रदर्शन किया। इसके बाद स्थानीय तहसील में मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन की प्रति तहसीलदार को सौंपी गई।
नगर में बाइपास निर्माण के लिए नगर वासियों ने बृहस्पतिवार को लालकुआं बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले हाट प्रांगण से जुलूस निकाला। तहसील परिसर में पहुंचकर लोगों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि नगर के विस्तारीकरण के लिए बाइपास का निर्माण जरूरी है। फोरलेन का निर्माण नगर के बीचोंबीच होने से नगर में यातायात का दबाव अत्यधिक बढ़ जाएगा। साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा उत्पन्न हो जाएगा। नगर में बाइपास का निर्माण किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र पंत, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, दिनेश लोहनी, लालचंद सिंह, हेमंत नरूला, चौधरी सर्वदमन सिंह, अशोक अग्रवाल, संजीव शर्मा, सरदार गुरदीप सिंह, रविशंकर तिवारी आदि मौजूद थे।