{"_id":"5a32e29f4f1c1b69678c2024","slug":"151328439812-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटीईटी आज, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटीईटी आज, तैयारी पूरी
Updated Fri, 15 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से शुक्रवार को प्रदेशभर में उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) कराई जाएगी। इसके लिए 29 शहरों में एक-एक नोडल परीक्षा केंद्र बनाया गया है जबकि कुल परीक्षा केंद्रों की संख्या 172 है। इनके लिए 40 हजार से अधिक आवेदकों को ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं।
यूटीईटी प्रथम प्राथमिक शिक्षकों के लिए है। यह परीक्षा सुबह दस से 12:30 बजे तक होगी जबकि जूनियर हाइस्कूल शिक्षकों के लिए यूटीईटी द्वितीय शुक्रवार को ही दोपहर दो से 4:30 बजे तक होगी। जिन परीक्षार्थियों के स्नातक/स्नातकोत्तर में 50 प्रतिशत से कम अंक हैं, वह न्यायालय के आदेश पर ही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। उनको हर परीक्षा शहर में बने नोडल केंद्रों पर शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे तक प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया जाएगा लेकिन ऐसे अभ्यर्थियों को अपना प्रत्यावेदन 30 दिसंबर तक बोर्ड मुख्यालय में न्यायालय के आदेश की मूल प्रति अवश्य जमा करवानी होगी। हाइकोर्ट के अंतिम निर्णय के बाद ही उनका परीक्षाफल घोषित किया जाएगा।
वहीं यूटीईटी प्रथम, द्वितीय में जिला मुख्यालय नैनीताल में 887 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए नगर में चार केंद्र बनाए गए हैं। नैनीताल में शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज, रामनगर में जीआईसी, हल्द्वानी में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज को परीक्षा का नोडल केंद्र बनाया गया है। नोडल केंद्र नैनीताल के केंद्र व्यवस्थापक, प्रधानाचार्य खान मोहम्मद सलीम वाजिद ने बताया कि यूटीईटी प्रथम के लिए केवल उन्हीं के विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें 71 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शाम के सत्र में यूटीईटी द्वितीय में मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज में 200, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में 250-250 जबकि जीआईसी में 116 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
सावधानी बरतें परीक्षार्थी
1. अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
2. प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड जैसा फोटोयुक्त पहचान पत्र भी साथ लाएं।
3. ओएमआर उत्तर पुस्तिका का विवरण सिर्फ काले/नीले बॉल प्वाइंट पैन से भरें।
4. यदि किसी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं लगा है तो वह आवेदन पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड जैसा फोटोयुक्त पहचान पत्र दिखाकर अपनी दो फोटो लाकर लगवा लें।
5. अगर किसी परीक्षार्थी को यूटीईटी प्रथम, द्वितीय के लिए अलग परीक्षा केंद्र आवंटित हो गया हो और परीक्षा केंद्रों की दूरी अधिक हो तो वह तत्काल रामनगर बोर्ड मुख्यालय को सूचित करें।