फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   संयुक्त चिकित्सालय में सफाई कर्मी गए हड़ताल में, ओपीडी लगी खुले में

संयुक्त चिकित्सालय में सफाई कर्मी गए हड़ताल में, ओपीडी लगी खुले में

Mon, 04 Dec 2017 02:01 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त चिकित्सालय में सफाई कर्मी गए हड़ताल में, ओपीडी लगी खुले में
रामनगर का अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। उपस्थिति दर्ज न होने के कारण रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में सफाई कर्मियों ने रविवार को हड़ताल कर दी। वार्डों की भी सफाई नहीं हो सकी, जिससे मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अत्यधिक गंदगी हो गई। फर्श में बिखरे सड़क दुर्घटना के घायलों के खून से मरीजों को दिक्कतें हो रही थी। इस कारण डॉक्टरों को मजबूरन ब्लड बैंक भवन के सामने बैठकर मरीज देखने पड़े। प्रभारी सीएमएस जितेंद्र भट्ट और सफाई ठेकेदार के बीच शाम को पांच बजे वार्ता के बाद इमरजेंसी वार्ड को सफाई हो सकी। तभी इमरजेंसी वार्ड सुचारु रूप से चालू हो सका लेकिन स्वच्छकों ने आंतरिक वार्डों समेत अन्य स्थानों पर सफाई नहीं की। अगर यह विवाद कार्यदिवस पर होता तो ओपीडी भी प्रभावित हो सकती थी। प्रभारी सीएमएस भट्ट ने बताया कि ठेकेदार के कर्मियों की उपस्थिति नहीं भरी गई है, जिस कारण विवाद हुआ है। आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रकरण सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed