फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जेसीबी गरजने से पहले ही समेट लिया शामियाना

जेसीबी गरजने से पहले ही समेट लिया शामियाना

Sun, 03 Dec 2017 01:57 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
जेसीबी गरजने से पहले ही समेट लिया शामियाना
रामनगर (नैनीताल)। राष्ट्रीय राजमार्ग 121 चिल्किया और टांडा में सड़क किनारे के कच्चे अतिक्रमण पर शनिवार को जेसीबी गरजने से पहले ही कई अतिक्रमणकारियों ने अपना शामियाना समेट लिया। इस दौरान अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम ने गमले, दो दीवारें तोड़ने के साथ ही निर्माण सामग्री हटाई। इसके अलावा टीम ने पक्के अतिक्रमणकारियों को एक हफ्ते में अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भी थमाए।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद हरकत में आए एनएच और राजस्व विभाग के अधिकारी शनिवार को हाइवे 121 किनारे चिल्किया और टांडा में कच्चे अतिक्रमण हटाने उतरे। इस दौरान अधिकांश अतिक्रमणकारियों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया। कुछ अतिक्रमणकारियों के गमले और दीवारों को जेसीबी ने तोड़ दिया। इसके अलावा भवन निर्माण सामग्री को भी हटा दिया। टीम में एसडीएम परितोष वर्मा, पीरूमदारा चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा, जेई बीसी मुरारी, बीसी शर्मा अमीन, राजस्व उपनिरीक्षक किशोर कुमार आदि थे।
विज्ञापन


कोट
पक्के अतिक्रमणकारियों को हफ्ते भर में अतिक्रमण हटाने का नोटिस थमाया गया है। अतिक्रमण नहीं हटा तो कार्रवाई की जाएगी। - जेपी विश्वकर्मा, सहायक अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed