{"_id":"5a21b6b84f1c1baf678bf489","slug":"15121590302-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई चुनौतियों का सामना करने को तैयार रहे युवा: नौडियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई चुनौतियों का सामना करने को तैयार रहे युवा: नौडियाल
Updated Sat, 02 Dec 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय का 44वां स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। डीएसबी परिसर के एएन सिंह सभागार में कई कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. दिनेश कुमार नौड़ियाल ने कहा कि 44 वर्षों के सफर में विवि ने बेहतर मुकाम हासिल किया है। कहा कि विवि के विकास के लिए प्राध्यापकों, कर्मियों, विद्यार्थियों को सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने नई चुनौतियों का सामना करना युवाओं की प्राथमिकता होनी चाहिए।
प्रो. नौड़ियाल ने कहा कि जल्द ही विश्वविद्यालय में अपराध विज्ञान, फॉरेंसिक साइंस, हिमालयन एडवांस स्टडीज, औषधीय, नैनो विज्ञान विषय जल्द खोले जाएंगे, इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिए गए हैं। नवनियुक्त निदेशक प्रो. एलएम जोशी ने कुलपति समेत सभी का स्वागत किया। मुख्य कुलानुशासक प्रो. हरीश चंद्र सिंह बिष्ट ने सभी विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह दैनिक जीवन में अनुशासन को विशेष महत्व दें। लक्ष्य बनाकर अपने जीवन में आगे बढ़ें। छात्र संघ के अध्यक्ष अभिषेक मेहरा ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी के दौर में विश्वविद्यालय में रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देना चाहिए। समारोह के संचालक, कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने विश्वविद्यालय के इतिहास, उपलब्धियों का ब्योरा रखा। इससे पूर्व स्व. देव सिंह बिष्ट, स्व. दान सिंह बिष्ट की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान एनसीसी के कैडेटों ने समूह गीत जबकि पूजा बिष्ट, कविता लोहनी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, डॉ. जीत राम, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह खनवाल, मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. वाईएस रावत, प्रो. सीसी पंत, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. केबी मेलकानी, सुचेतन साह, प्रो. संजय पंत, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, प्रो. अनीता पांडे, प्रो. नीरजा टंडन, प्रो. एलएस लोधियाल समेत प्राध्यापक, कर्मी, विद्यार्थी मौजूद थे।
समारोह में इनका सम्मान हुआ
नैनीताल। स्थापना दिवस पर स्व. दान सिंह बिष्ट के परपोते अनिरुद्ध कटौच, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह, एडवोकेट मोहन चंद्र पांडे, प्राध्यापक प्रो. डीएस कार्की समेत कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।