{"_id":"5a145a004f1c1b4e718b4985","slug":"151128331310-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलायन रोकने को विद्यालय का होगा विकास : दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलायन रोकने को विद्यालय का होगा विकास : दास
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। राइंका लोहारचौरा का सालाना जलसा समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक चंदन दास ने कहा कि ग्रामीण इलाके से हो रहे पलायन को रोकने के लिए यहां कॉलेजों के विकास में विधायक निधि, जिला योजना और राज्य सेक्टर का अधिक से अधिक धन खर्च किया जाएगा।
विधायक दास ने कहा कि शिक्षकों के जो पदों को भरने के प्रति सरकार गंभीर है। कॉलेज में जिला योजना के मद से दो अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए दस लाख देने, दो कंप्यूटर और बालिका शौचालय के निर्माण के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
समारोह के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने अभिभावकों से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने को कहा। कालेज के विकास के लिए अपनी निधि से दो लाख देने की घोषणा की। प्रधानाचार्य घनश्याम पंत ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
विज्ञापन
बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहां पूर्व प्रमुख कै. जंग बहादुर दोसाद, उम्मेद रावल, मंगल राणा, पीटीए अध्यक्ष धनराज दानू, ग्राम प्रधान अणां नीमा देवी, डीके जोशी, दयाल कांडपाल, हरीश रावत आदि ने विचार रखे। संचालन शिक्षक हरेंद्र रावल और चंद्रशेखर बुधोड़ी ने किया।