{"_id":"5a0209694f1c1b0d698ba169","slug":"15100830161051-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस पर निर्गत किए 51 प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस पर निर्गत किए 51 प्रमाण पत्र
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
20 एकड़ भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए
सितारगंज। तहसील दिवस पर एसडीएम विनोद कुमार ने अपने कार्यालय में कैंप लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मातहतों को समस्याओं के तत्काल निस्तारण के भी निर्देश दिए। इस दौरान 51 फरियादियों को जाति, स्थाई व आय प्रमाण पत्र जारी किए गए। दलित पिछड़ा निर्धन उत्थान एवं जनकल्याण समिति ने वर्ग पांच में निहित 20 एकड़ भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग उठाई।
मंगलवार को तहसील में कैंप का आयोजन किया गया। एसडीएम कुमार ने बताया कि कैंप में 96 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें 20 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और 76 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल निस्तारित करने के आदेश दिए हैं। बताया कि 52 किसानों को खतौनियां जारी की। इस दौरान बीडीओ मीना मैनाली, तहसीलदार शेर सिंह ग्वाल, नगर पालिका ईओ शेखर चंद्र जोशी, नगर पंचायत नानकमत्ता की ईओ सरिता राणा, पूर्ति निरीक्षक केएस देव आदि थे।