फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बन्नाखेड़ा-बैलपड़ाप मार्ग पर चलना हुआ मुश्किल

बन्नाखेड़ा-बैलपड़ाप मार्ग पर चलना हुआ मुश्किल

Wed, 08 Nov 2017 12:50 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
बन्नाखेड़ा-बैलपड़ाप मार्ग पर चलना हुआ मुश्किल
बाजपुर। बन्नाखेड़ा से बैलपड़ाव जाने वाले 10 किमी मार्ग की हालत खस्ताहाल है। मार्ग पर आए दिन वाहन गड्ढों में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। हादसों में कई लोग घायल हो चुके हैं। लेकिन लोनिवि अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

बता दें कि बाजपुर से बन्नाखेड़ा के बीच 10 किमी मार्ग का निर्माण एडीबी योजना के अंतर्गत हो चुका है। लेकिन बन्नाखेड़ा से बैलपड़ाव तक का मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। बाजपुर से रामनगर, गर्जिया मंदिर, सीतावनी, कार्बेट पार्क, श्री हनुमान धाम सहित अन्य स्थानों पर जाने के लिए इसी मार्ग से होकर जाना पड़ता है। गड्ढेयुक्त मार्ग होने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उपखनिज से भरे वाहनों के होकर गुजरने से मार्ग पर पानी भरा रहता है। ग्राम प्रधान हीरा सिंह ने कहा कि मार्ग निर्माण के लिए बीडीसी, बहुउद्देशीय शिविर, कैबिनेट मंत्रियों के दरबार में कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। उन्होंने कहा कि जल्द ही मार्ग का निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed