{"_id":"5a01e99c4f1c1b72548bb7fb","slug":"151007487520-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरुड़ गंगा में गिरने से अधेड़ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरुड़ गंगा में गिरने से अधेड़ घायल
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। टैक्सी स्टैंड के पास एक अधेड़ गरुड़ गंगा में गिरने से घायल हो गए। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने उन्हें नदी से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
रेवाधर जोशी (55) पुत्र मथुरा दत्त निवासी निवासी सैलानी गांव किसी काम के संबंध में गरुड़ बाजार आए थे। दोपहर में वह टैक्सी स्टैंड के पास घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। एकाएक संतुलन बिगड़ने से वह गरुड़ गंगा में गिर गए। अधेड़ के नदी में गिरने की सूचना पर टैक्सी यूनियन गरुड़ के संरक्षक महेश बोरा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ नदी में पहुंचे। उन्होंने किसी तरह घायल को नदी से बाहर निकालकर आपातकालीन सेवा के माध्यम से घायल को मोहन सिंह मेहता सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल के प्रभारी राजेश सिंह गुंज्याल ने बताया कि इलाज के बाद घायल की हालत में काफी सुधार हुआ है।