{"_id":"59f4ef134f1c1b76678b7edc","slug":"150922429311-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबॉल में राजस्थान का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबॉल में राजस्थान का परचम
Updated Sun, 29 Oct 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर मेें विद्या भारती की ओर से चार दिनी बॉक्सिंग और बास्केटबॉल प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। बास्केटबॉल प्रतियोगिता के अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 बालक वर्ग में राजस्थान की टीम विजेता और पश्चिमी यूपी क्षेत्र की टीम उपविजेता रही। बास्केटबॉल बालिका वर्ग अंडर 14 और 17 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की टीम विजेता और राजस्थान की टीम उप विजेता रही, जबकि अंडर 19 वर्ग में राजस्थान विजेता और उत्तर क्षेत्र की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि विधायक संजीव आर्य ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र, पश्चिमी उत्तर क्षेत्र, राजस्थान, दक्षिण क्षेत्र, दक्षिण मध्य क्षेत्र, मध्य क्षेत्र के करीब 450 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक विजय, अमित, भावुक, आनंद सिंह खंपा आदि थे। वहां सोकेंद्र तोमर, क्रीड़ा प्रमुख रामकुमार त्यागी, भरत राम, डॉ. माधव प्रसाद त्रिपाठी, उमेश शर्मा, डॉ. किशनवीर, प्रफुल्ल, डीएन भट्ट, निपेंद्र कुमार, रजत सिंह आदि थे।
बॉक्सिंग प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के विजेता : आसिफ खान, विजय चौधरी, चंद्र मोहन, संजीव कृष्णा, शिवराज, आशीष, निकेतन, संगीत कांबोज, रजत शुक्ला, विशाल गुप्ता, मोनू गुर्जर, मयंक, रजत शुक्ला, रविंद्र यादव, साहिल, शोभित कुमार, आनंद कुशवाह, सौरभ कठायत, सौरभ झा, हिमेश रावत, अभिजीत सिंह आदि।
विज्ञापन
बॉक्सिंग प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के विजेता : आसिफ खान, विजय चौधरी, चंद्र मोहन, संजीव कृष्णा, शिवराज, आशीष, निकेतन, संगीत कांबोज, रजत शुक्ला, विशाल गुप्ता, मोनू गुर्जर, मयंक, रजत शुक्ला, रविंद्र यादव, साहिल, शोभित कुमार, आनंद कुशवाह, सौरभ कठायत, सौरभ झा, हिमेश रावत, अभिजीत सिंह आदि।
विज्ञापन