{"_id":"59f4bc8f4f1c1bd8538b99b4","slug":"150921136219-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ के वाहन को डीएम ने अपने नियंत्रण में नहीं रखा तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ के वाहन को डीएम ने अपने नियंत्रण में नहीं रखा तो होगा आंदोलन
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। जन प्रतिनिधियों और टैक्सी चालकों ने एआरटीओ ऑफिस के एक बाबू पर विभागीय वाहन का दुरुपयोग करने और वाहन चालकों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने डीएम से मामले की जांच कर एआरटीओ के वाहन को अपने नियंत्रण में लेने की मांग की है।
मालूम हो कि एआरटीओ पूजा नयाल सरकारी काम के लिए आजकल जिला मुख्यालय से बाहर हैं। उनकी अनुपस्थित में ऑफिस के एक बाबू पर सरकारी वाहन से वाहन चेकिंग करने का जन प्रतिनिधियों और टैक्सी चालकों ने आरोप लगाया है।
भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र गोस्वामी ने डीएम और परिवहन आयुक्त को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि एआरटीओ अॅाफिस का एक कनिष्ठ लिपिक कई दिनों से सरकारी वाहन का दुरुपयोग करने के साथ-साथ वाहन चालकों से जमकर अवैध वसूली कर रहा है।
विज्ञापन
जन प्रतिनिधियों और वाहन चालकों ने ऐलान किया है कि एआरटीओ के वाहन को डीएम अपने नियंत्रण नहीं लेंगी तो डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। एआरटीओ पूजा नयाल ने फोन पर बताया कि सरकारी काम से मैं देहरादून गई हूं। मैंने यातायात व्यवस्था बनाने के लिए कनिष्क लिपिक से कहा है।
उधर, डीएम रंजना का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। जांच में सरकारी वाहन के दुरुपयोग की रिपोर्ट सही पाई गई तो एआरटीओ और कनिष्ठ लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।