फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ग्राम पंचायतों को नगर निकायों में शामिल करने का ग्रामीणों ने किया विरोध

ग्राम पंचायतों को नगर निकायों में शामिल करने का ग्रामीणों ने किया विरोध

Wed, 25 Oct 2017 01:46 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों को नगर निकायों में शामिल करने का ग्रामीणों ने किया विरोध
नैनीताल। भीमताल ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों ने मंगलवार को नैनीताल में प्रदर्शन किया। उन्होंने ब्लॉक की 14 ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत भीमताल, नगर पालिका भवाली में मिलाने का विरोध किया। तल्लीताल गांधी चौक में सभा कर प्रदेश सरकार की मनमानी के खिलाफ नारेबाजी की। तल्लीताल से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

कहलक्वीरा, श्यामखेत, ल्वेसाल, नगारीगांव, भक्त्यूड़ा-जूनस्टेट, महरागांव, चकबहेड़ी, सोनगांव, सांगुड़ीगांव, पांडेगांव, नौल, महरागांव, शिलौटी, ढुंगशिल के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण तल्लीताल गांधी चौक में एकत्र हुए। ब्लॉक प्रमुख भीमताल गीता बिष्ट की अध्यक्षता में सभा हुई। इसे ग्राम प्रधान हिमांशु पांडे, धर्मेंद्र शर्मा, रामपाल गंगोला, अनिल चिनौतिया, इंदर सिंह नेगी, राधा कुल्याल, नवीन आदि ने संबोधित किया। जिला पंचायत सदस्य डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने संचालन किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामवासी कृषि, दुग्ध, बकरीपालन, मुर्गीपालन कर अपनी जीविका चलाते हैं। अगर ग्राम पंचायतों को नगर निकायों में मिलाया जाता है तो ग्रामीण के हक-हकूक भी छिन जाएंगे। सभी ने एक स्वर में कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए इन ग्राम पंचायतों का बने रहना नितांत जरूरी है। कहा कि अगर आंदोलन के बाद भी सरकार नहीं चेती तो वह हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे। वहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंबा दत्त आर्या, हरगोविंद सिंह रावत, नितेश बिष्ट, प्रेम सिंह कुल्याल, यशवंती नेगी, गोविंदी, राधिका, पुष्पा क्वीरा, मुन्नी नेगी, ममता साह, बसंती क्वीरा, उमा साह, भारती मिश्रा, मुन्नी बिष्ट, कमला रजवार, नीमा महरा, धाराबल्लभ जोशी, शंकर साह आदि थे।
विज्ञापन

प्रभावित ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
सभा कर सरकार को कोसा, जुलूस निकाला, सीएम को ज्ञापन भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed