फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   यूसेट में शामिल होंगे 20 हजार परीक्षार्थी

यूसेट में शामिल होंगे 20 हजार परीक्षार्थी

Wed, 25 Oct 2017 01:31 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
यूसेट में शामिल होंगे 20 हजार परीक्षार्थी
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से 29 अक्तूबर को होने वाली उत्तराखंड राज्य पात्रता परीक्षा (यूसेट) में 20,283 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा राज्य के 11 शहरों के 38 केंद्रों पर होगी। इस को लेकर मंगलवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के हरमिटेज भवन में पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। इस दौरान यूजीसी की नियमावली के अनुसार परीक्षा सफल बनाए जाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

यूसेट के सदस्य सचिव प्रो. पीसी कविदयाल ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित केंद्रों के अनुसार 29 अक्तूबर को आयोजित परीक्षा में पहला पेपर सुबह 09:30 से 12:00 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 1:30 से शाम चार बजे तक होगा। इसके लिए संबंधित केंद्रों के पर्यवेक्षकों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। पर्यवेक्षक परीक्षा से एक दिन पहले केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। प्रो. कविदयाल ने बताया कि केंद्र अधीक्षक और कक्ष निरीक्षकों की बैठक कर उन्हें यूजीसी की नियमावली के अनुसार परीक्षा संपन्न कराए जाने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार ने कुमाऊं विश्वविद्यालय को पहली बार 2012 में यूसेट परीक्षा आयोजित कराने का जिम्मा सौंपा था, दूसरी बार 2015 में यूसेट परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन



शहर केंद्र परीक्षार्थी
देहरादून 7 4500
पिथौरागढ़ 3 1403
हल्द्वानी 9 4500
अल्मोड़ा 3 1633
पंतनगर 2 1231
रुड़की 3 1680
हरिद्वार 4 1842
गोपेश्वर 1 611
उत्तरकाशी 2 665
नैनीताल 2 974
टिहरी गढ़वाल 2 1244
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed