{"_id":"59e521de4f1c1bc8678b643e","slug":"15081887067-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुविवि छात्र परिषद के लिए मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुविवि छात्र परिषद के लिए मतदान आज
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र परिषद के लिए 17 अक्तूबर को मतदान होगा। इसके लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। अध्यक्ष, छात्र उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल करने से इन प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। दूसरी ओर महासचिव पद के लिए दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं जबकि संयुक्त सचिव पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला है। चुनाव केवल दो ही पदों के लिए मंगलवार को मतदान होगा।
छात्र परिषद के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आरएस पथनी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर पुष्कर सिंह नैनवाल, छात्र उपाध्यक्ष पद पर सुंदर आर्या, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर श्वेता शाह, कोषाध्यक्ष पद पर अभय नेगी ने नामांकन किया है जबकि महासचिव पद पर रवि साह, सौरभ शर्मा, संयुक्त सचिव पद पर दीपांशु जीना, दीव्यांश चौहान, अंकित बिष्ट ने नामांकन किया है। उन्होंने बताया जांच के दौरान सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। बताया कि मंगलवार को चुनाव महासचिव, संयुक्त सचिव के पदों के लिए पूर्वाह्न 11 बजे से 1:30 बजे तक मतदान के बाद मतगणना होगी। परिणाम घोषित कर विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव में विवि से संबद्ध कुल 52 कॉलेजों से चुने गए विवि प्रतिनिधि ही मतदान करेंगे। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में पीठासीन अधिकारी प्रो. एनएस भंडारी, मतदान अधिकारी प्रो. ललित तिवारी, अखिलेश नवीन, परिसर निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रो. पीएस बिष्ट, कुलानुशासक प्रो. हरीश चंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. बीएस बिष्ट, प्रो. रुबीना अमान, डॉ. गीता तिवारी, जगत सिंह कफलिया आदि जुटे रहे।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान हुआ हंगामा
नामांकन प्रक्रिया के दौरान उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी सुंदर आर्या ने हंगामा किया। उसका कहना था कि उनके प्रतिद्वंद्वी हिमांशु बिष्ट ने बिना अनुमोदक, प्रस्तावक के साथ नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान समय पूर्ण होने के बाद उनके अनुमोदक पहुंचे। इसका विरोध किया गया। इसके चलते काफी देर तक यहां व्यवधान रहा। हालांकि कॉलेज में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके बाद हिमांशु बिष्ट को नामांकन से वंचित किया गया। बाद में हंगामा शांत होने के बाद सुंदर आर्या ने खुद मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आरएस पथनी से माफी भी मांगी।