{"_id":"59e521d64f1c1bda538b7be4","slug":"150818869816-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने सांवल्दे मे लगाया जनता दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने सांवल्दे मे लगाया जनता दरबार
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:53 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में लगा शिविर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। सांवल्दे स्थित राजकीय कन्या हाइस्कूल में सोमवार को शिविर आयोजित किया गया। इसमें अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष नृप सिंह नपलच्याल ने बुक्सा जनजाति के लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जनजातियों के विकास की योजनाओं की समीक्षा की। इसमें अधिक शिकायतें मिलने पर उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि वह पांच नवंबर को बहुउद्देश्यीय शिविर लगाकर समस्याएं सुलझाएं।
नैनीताल जिले में बुक्सा जनजाति के लोग सिर्फ सांवल्दे गांव में रहते हैं। इसी कारण यह शिविर इसी गांव में लगा। इसमें एसटी आयोग के अध्यक्ष ने पात्र लोगों को सभी योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। बताया कि शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली, पानी के बिलों में गलती से वह परेशान हैं। राशन कार्ड, आधार कार्ड, जॉब कार्ड, जाति, आय, स्थायी निवास प्रमाण पत्र मिलने में हो रही परेशानी भी बताई। नपलच्याल ने सीडीओ प्रकाश चंद्र से कहा कि भूमिहीन परिवारों को सीलिंग, भूमि बैंक से पट्टे दिलाएं। इसके लिए 30 अक्तूबर तक विशेष शिविर, पांच नवंबर को बहुउद्देश्यीय शिविर लगाया जाए। पट्टाधारकों को प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, पोषाहार दिलवाएं। विधायक दीवान सिह बिष्ट ने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। डीएम दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि गांव में सीलिंग की 990 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध है। इसे 18 चिन्हित बुक्सा परिवारों को बांटा जाना है। नशाखोरी रोकने के लिए गांव में पुलिस गश्त बढ़ाई जा रही है। अखिल भारतीय बुक्सा समाज के दर्शन सिंह ने कहा कि प्रदेश के 260 गांवों में बुक्सा समाज के 65 हजार लोग रहते हैं। बीडीसी सदस्य मंगली देवी, धरम सिंह ने भी समस्याएं बताईं। शिविर में निदेशक जनजाति कल्याण योगेंद्र रावत, सीटीआर के उपनिदेशक अमित वर्मा, सीडीओ प्रकाश चंद्र, एसडीएम परितोष वर्मा, सीओ लोकजीत सिंह, सीएमएस डॉ. बीडी जोशी, जल संस्थान के ईई पीके त्यागी, तारा चंद्र घिल्डियाल, हरीश पंत, नरेंद्र शर्मा, सुबोध चमोली आदि थे।