फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मांगों को लेकर प्रधानों ने दिया धरना

मांगों को लेकर प्रधानों ने दिया धरना

Tue, 05 Sep 2017 12:17 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रधानों ने दिया धरना
बाजपुर। 14वें वित्त की धनराशि में की गई कटौती सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर धरना दिया।
विज्ञापन


सोमवार को ग्राम प्रधान संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों प्रधान एकत्र होकर ब्लाक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी कर तालाबंदी कर धरना दिया।

इस दौरान शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने समझौते के तहत धनराशि कटौती बंद नहीं की। उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन की चेतावनी दी।

वहां द्वारिका प्रसाद, पंचम सिंह, दलीप सिंह, सरिता देवी, गुरनाम सिंह, महेश राठौर, सुभान, नरेंद्र शर्मा आदि थे।

खटीमा में प्रधानों का धरना जारी
खटीमा। चौदहवें और राज्य वित्त धनराशि में कटौती से उपजा ग्राम प्रधानों का आक्रोश बरकरार है। सोमवार को भी ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर तालाबंदी कर कृषक भवन में धरना दिया।
विज्ञापन


प्रधान संघ अध्यक्ष मोहनी पोखरिया ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र का विकास नहीं चाहती है। संघ संरक्षक देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो प्रधान संघ अनिश्चितकालीन आमरण अनशन भी चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed