{"_id":"59ad944d4f1c1b5d738b5021","slug":"150454793016-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरमीडिएट में दो ही विषय भाषा करने होंगे चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरमीडिएट में दो ही विषय भाषा करने होंगे चयन
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 2017-18 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार को बोर्ड कार्यालय के सभागार में प्रदेश भर के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई, जिसमें इंटरमीडिएट स्तर पर भाषा विषयों के चयन को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में बोर्ड सचिव वीपी सिमल्टी ने कहा कि इस वर्ष इंटरमीडिएट स्तर पर केवल दो ही भाषा विषयों का चयन किया जाए। विगत वर्षों में देखा गया है कि कई विद्यालयों में इंटर परीक्षा फार्म भरते समय तीन भाषा विषयों का चयन किया था। इस तरह की गलतियां दोहराई न जाए। बोर्ड के संयुक्त सचिव बीएमएस रावत, सुभागा आर्या, शोध अधिकारी मनोज पाठक ने विषयों के चयन को लेकर चर्चा की।
शोध अधिकारी मनोज पाठक ने बैठक में प्रधानाचार्यों को बोर्ड कार्यालय की ईमेल आइडी, वेबसाइट का उपयोग करने के बारे में स्लाइड शो के माध्यम से बताया। इस दौरान राज्य भर से आए 44 प्रधानाचार्यों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी दीवान सिंह रावत, मनोज कुमार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
चालान जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से इस वर्ष कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के पंजीकरण ऑनलाइन न होकर ओएमआर शीट द्वारा होंगे। बोर्ड के संयुक्त सचिव बीएमएस रावत ने बताया कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र के स्कूलों में इंटरनेट सुविधा न होने के चलते पंजीकरण ऑनलाइन न होकर ओएमआर शीट द्वारा होंगे। इसमें पंजीकरण शुल्क 10 रुपये प्रति छात्र की दर से चालान जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2017 की गई है।