{"_id":"59aaf9b04f1c1b08278b4db0","slug":"15043772758-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जगह जगह जलभराव लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जगह जगह जलभराव लोग रहे परेशान
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर/सुल्तानपुर पट्टी। शनिवार दोपहर तक लगातार बारिश होने से कई स्थानों पर जलभराव हो गया। चार मकानों की दीवारें गिर गईं। बन्नाखेड़ा में अरुण सिंह, गांव हुलशनगंज निवासी जुम्मा सिंह, गंगा राम, गांव बरहैनी निवासी राम सिंह के मकान की दीवार टूट कर गिर गई। लेवड़ा नदी का पानी गांव गुमसानी में घुसा। तहसीलदार केपी सिंह ने कानूनगो भूपेंद्र सिंह, पटवारी मु़केश की टीम के साथ मौका मुआयना किया। देखा कि पाइप वाली पुलिया चोक हो गई थी। जेसीबी से पुलिया की सफाई कराई गई।
बाजपुर के गांव हरलालपुर, महेशपुरा, कनौरा, गांव रामजीवनपुर, जगन्नाथपुर, सुल्तानपुर पट्टी नगर के मोहल्ला श्यामनगर, रामपुर मोड़, मोहल्ला टांडा बंजारा, आदर्शनगर में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कहा कि सुल्तानपुर पट्टी के नगर पंचायत अध्यक्ष जुम्मा भारती के मोहल्ला श्यामनगर में पानी निकासी नहीं होने से हमेशा जलभराव रहता है। मोहल्लेवासियों ने कई शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष जुम्मा भारती हर बार निकासी करवाने का भरोसा देते हैं। रुद्रपुर-काशीपुर हाइवे पर भी कई जगह बने गड्ढों में पानी भर गया, जिससे राहगीर भी परेेशान रहे।