{"_id":"59a70a074f1c1b14278b4880","slug":"150411931014-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने पहल नहीं की तो हम आंदोलन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने पहल नहीं की तो हम आंदोलन करेंगे
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओें ने बंद पड़ी बाजपुर डिस्टलरी को चलाने के लिए आंदोलन करने की रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द कोई पहल नहीं की तो वह पांच दिन बाद आंदोलन करेंगे।
चीनी मिल गेस्ट हाउस में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने कहा कि यूपी और उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र की पहली शुगर मिल को घाटे में दिखाकर बंद करने की साजिश रची जा रही है। मिल को घाटे से उभारने के लिए डिस्टलरी को चालू करना बहुत जरूरी है। पूर्व दर्जामंत्री जितेंद्र शर्मा उर्फ सोनू ने कहा कि शुगर मिल की आर्थिक रीढ़ डिस्टलरी है। सरकार को शुगर मिल के हित में निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार जल्द कोई पहल नहीं की तो वह पांच दिन बाद आंदोलन करेंगे। वहां कामरान खान, दारा सिंह, विशेष शर्मा, सिंह स्वरूप भारती, जगतजीत सिंह, फरजंद अंसारी आदि थे।