फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बजट के अभाव में अधूरा रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण

बजट के अभाव में अधूरा रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण

Thu, 31 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बजट के अभाव में अधूरा रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण
सितारगंज। बुधवार को अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल डा. केके पॉल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार शेर सिंह ग्वाल को सौंपा। कहा कि नगर में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सरकार में पूर्व सीएम विजय बहुगुणा व उनके विधायकों के सरकार से अलग हो जाने से सरकार अस्थिर हो गई थी, जिस कारण बस स्टेशन का बजट जारी नहीं हो सका और निर्माण कार्य रुक गया। कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद जनता और जनप्रतिनिधियों ने कई बार रोडवेज स्टेशन निर्माण की मांग उठाई है। लेकिन, सरकार ने अभी तक निर्माण के लिए बजट जारी नहीं किया गया। उन्होंने राज्यपाल से सरकार की ओर बजट जारी कराकर रोडवेज स्टेशन का निर्माण चालू कराने की मांग की। वहां प्रदेश सचिव दलजीत सिंह हुंदल, वसीम मियां, अखिलेश सिंह, पार्वती देवी, दानी बोरा, अमर सिंह यादव, मनोज जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed