फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बाघ ने बैल को घायल किया

बाघ ने बैल को घायल किया

Thu, 24 Aug 2017 02:48 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
बाघ ने बैल को घायल किया
कालाढूंगी (नैनीताल)। कोटाबाग व आसपास के क्षेत्रों में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाघ आये दिन ग्रामीणों के जानवरों पर हमला कर रहा है। मंगलवार रात भी बाघ ने तलिया निवासी जीवन सिंह के बैल पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने हो हल्ला कर बाघ के चंगुल से बैल को छुड़ाया। ग्राम प्रधान धाराबल्लभ नैनवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बाघ ने भूपाल सिंह की छह बकरियों को भी अपना निवाला बना दिया था। ग्राम प्रधान ने वनकर्मियों से शाम के समय गश्त करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। उधर, ओखलकांडा ब्लाक के बड़ौन ग्रामसभा के तोक लूगड़ में तेंदुए ने काश्तकार दीवान सिंह मेहता की दस बकरियों को मार डाला। तेंदुए के आतंक के चलते ग्रामीण दहशत में हैं। बड़ौन के ग्राम प्रधान गंगा सिंह चिलवाल ने वन विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और काश्तकार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed